सियासी घटनाक्रम आधे घंटे तक चर्चा
खैरागढ़. सियासी घटनाक्रम तेज़ी से बदल रहा है,शनिवार को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवोदित कांग्रेस नेता और बीबीसी ग्रुप के व्यवसायी उत्तम सिंह को लेकर रायपुर सीएम हाउस पहुंचें। परिचय कराया। साथ में दशमत जंघेल भी रहीं। जानकारी मिली कि सीएम भूपेश बघेल ने उत्तम से संगठन के लिए काम करने की बात कही। साथ ही कहा संगठन कैसे मज़बूत हो इस दिशा में ध्यान देना आवश्यक है। इसके अलावा तुम 200 एकड़ में कृषि करते हो तो किसानों से संबंधित खैरागढ़ क्षेत्र की समस्याओं को मुझ तक पहुंचाओ।
बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चर्चा
जानकारी मिली है कि उत्तम सिंह व अन्य इस दौरान बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चर्चा की है। जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के बयानों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी गई है। इसके अतिरिक्त खैरागढ़ में पूर्व में बाईपास सहित अन्य गड़बड़ियों को भी सीएम के सामने रखा गया है।
जो संगठन का काम करेगा मैं उसके साथ - उत्तम
हालांकि उत्तम सिंह ने सीएम से मुलाकात के बाद रागनीति से चर्चा करते हुए कहा कि खैरागढ़ में कांग्रेस बिखरा है,संगठन में बैठे लोग संगठित नहीं है जो संगठन के लिए काम करेगा मैं उसके साथ हूँ। जो संगठन के खिलाफ करेगा। वो मेरा नहीं है।संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर चलने का प्रयास किया जाएगा।