×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

एक क्लिक पर योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी आम-नागरिकों तक पहुँचाने हेतु वेबसाईट एवं मोबाइल एप का लोकार्पणएक Featured

By June 10, 2020 424 0
  • श्री भूपेश बघेल अब मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाईट के जरिए करेंगे राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की निगरानी

  • मुख्यमंत्री फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आम-नागरिकों तक पहुँचाने हेतु वेबसाईट एवं मोबाइल एप का लोकार्पण

  • एक क्लिक पर योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध

  • सुराजी गांव और फ्लैगशिप योजनाओं के लिए बनाई गयी है मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाईट प्रत्येक योजनाओं के लिए मोबाइल एप का भी निर्माण

  • रियल टाइम अपडेट होंगे सभी योजनाओं के डेटा

  • मुख्यमंत्री से संवाद के लिए आम नागरिक सीधे पोर्टल पर लिख सकेंगे

             

रायपुर, 10 जून 2020/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के पहले मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाईट और मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस वेबसाईट के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना सहित अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर सकेंगे वहीं इस वेबसाईट और मोबाइल एप की जरिए आमजन इन योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इस वेबसाईट और मोबाइल एप का निर्माण चिप्स द्वारा किया गया है।

CM भूपेश बघेल ने चिप्स के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल और मोबाइल एप के जरिए जहां सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय से योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और निगरानी होगी वहीं दूसरी ओर योजनाओं की समस्त जानकारी वास्तविक समय पर आम-नागरिकों के लिए भी उपलब्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें :आर्थिक कुप्रबंधन के चलते छत्तीसगढ़ को कर्ज़ के दलदल में धकेलने वाली सरकार तत्काल सत्ता छोड़ दे : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

CM भूपेश बघेल ने कहा कि इस पोर्टल द्वारा समस्याओं के समाधान भी उपलब्ध कराए जायेंगे। मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना अंतर्गत नागरिक अपनी समस्याओं और जानकारियों की फोटो खींच कर एप में तत्काल भेज सकते हैं, जिसे एडमिन पैनल के माध्यम से निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारी को भेजा जाएगा और निराकरण होने तक निगरानी की जायेगी।इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल और मोबाइल एप की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हम नो पेपर मूल्यांकन और रियल टाइम मानिटरिंग की ओर बढ़ रहे हैं। स्कूल और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने दर्पण वेबसाइट और मोबाईल एप की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस वेबसाईट की लिंक  https://cmchhattisgarh-cgstate-gov-in/Home
 तथा योजनाओं के लिंक https://cmchhattisgarh-cgstate-gov-in/Home/Android&Apps
 हैं।

यह भी पढ़ें :अध्यापिका ने बच्चो को ऑनलाइन पढाई करवाने का नया तरीका निकाला ,लोगों ने कहा - "इसे कहते हैं जुगाड़"

इस अवसर पर मुख्य सचिव आर.पी.मंडल, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई तथा मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव सुश्री सौम्या चौरसिया सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना (नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी) सहित महात्मा गाँधी की जयंती 02 अक्टूबर 2019 के दिन शुरू की जन-कल्याणकारी योजनाओं को इसमें शामिल किया गया है। इन योजनाओं में सुराजी गांव योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना प्रमुख है। चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री समीर विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल और मोबाइल एप में आम-नागरिकों के लिए अनेक सुविधाएँ दी जा रही है। वेबसाईट में ‘मुख्यमंत्री जी से बातचीत’ के अंतर्गत आमजन अपने विचार साझा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री जी से संवाद करने के लिए सीधे वेबसाईट पर लिख सकते हैं, सोशल मीडिया एकाउंट से जुड़ सकते हैं। इसमें करोना के समाधान भी बताये गये हैं। इसके अलावा दर्पण में सभी प्रमुख योजनाओं की हर प्रकार की जानकारी आंकड़ों के साथ भी उपलब्ध कराई गयी है जैसे- नरवा योजना के अंतर्गत स्वीकृत नालों की कार्य प्रगति, सर्वे अनुसार लक्ष्य, घटकवार रिपोर्ट, योजना की सफलता की झलकियाँ आदि को विस्तार से बताया गया है।

यह भी पढ़ें :तीन ADG स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई,DGP डीएम अवस्थी ने आदेश जारी किया

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.