विशेष : शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। धनु राशि में केतु हैं। गुरु, मंगल और शनि धनु राशि में हैं। कुंभ राशि में बुध हैं।
मेष : आपको थोड़ा लग सकता है कि चीजें खराब हो रही हैं। डिस्टर्ब फील करेंगे। आपकी स्थिति सुधार की ओर जा रही है। चीजें ठीक हो रही हैं। कुछ विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन वे परास्त हो जाएंगे।
वृषभ :तू-तू, मैं-मैं से बचें। प्रेम में तकरार की आशंका है। भावुक बने रहेंगे। कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम ठीक-ठाक है।व्यवसायिक स्तर पर चीजें आगे चलकर ठीक हो जाएंगी।
मिथुन :घर में कुछ उपभोग की चीजों का आनंद लेंगे। आपस में परिवार में हंसी-खुशी चीजें दिख रही हैं। लेकिन ध्यान रखिएगा कि अंत में कहीं कोई कलह न हो जाए। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, व्यवसाय सामान्य है।
कर्क :लोग तैयार हैं कुछ करने के लिए लेकिन अपनी उर्जा का सही ढंग से संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं। यह ठीक नहीं है। अभी उर्जा का संरक्षण करिए। आगे चलकर चीजों को लागू करिएगा। व्यवसायिक स्तर पर चीजों को डिजाइन करिए। शारीरिक स्तर पर चीजें पॉजिटिव हो रही हैं
सिंह :वाणी नियंत्रित रखिए। कुटुम्बीजनों से न उलझें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय मध्यम है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। हरा चारा या हरी साग-सब्जी किसी मवेशी को खिला सकते हैं तो आपके लिए अच्छा होगा।
कन्या : आंतरिक उर्जा का संचार हो रहा है। जिसकी जरूरत महसूस कर रहे हैं उसकी उपलब्धता होगी। सराहे जाएंगे आप कुछ नेक कार्यों के लिए। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापार जैसा चल रहा है वैसा ही अभी रहेगा।
तुला :कुछ आर्थिक आश्वासन मिल सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य और मन पहले से बेहतर है। व्यवसाय सामान्य चलेगा। लाल वस्तु का दान करना अच्छा रहेगा।
वृश्चिक : कुछ सुधरती हुई चीजें दिख रही हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यवसायिक स्थिति भी आगे चलकर ठीक हो जाएगी।
धनु : नौकरी चाकरी वाले लोग सराहे जाएंगे। उच्चाधिकारी कुछ रिवार्ड देंगे। शारीरिक तौर पर चीजें पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। पीली वस्तु पास रखना अच्छा होगा।
मकर :
भाग्यवश कोई काम बन सकता है। धर्म-कर्म में भाग लेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सब अच्छा दिख रहा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति ठीकठाक है। व्यवसायिक स्थिति वैसी ही रहेगी।
कुंभ : थोड़ा परेशानी का समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। कोई मुश्किल न आ जाए। कोई रिस्क न लें। अभी थोड़ा नरम बना हुआ है स्वास्थ्य। प्रेम की स्थिति फिर भी ठीक है। व्यवसायिक स्तर पर चीजों को सोचकर और परेशान न होइएगा। अभी सामान्य ही चलेगा।
मीन : कुछ नई योजनाएं बनाने का समय है। व्यवसायिक स्तर पर कुछ समाचार मिल सकता है। आपके हित में कुछ आश्वासन मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समीपता बनेगी। व्यवसाय, प्रेम ठीक है। स्वास्थ्य का जरूर ध्यान रखिएगा। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए उचित होगा।
प्रस्तुति
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।