यह भी पढ़ें : गौठान ग्रामों में रबी के रकबे में 37 फीसद की रिकार्ड बढ़ोत्तरी,बस्तर और जांजगीर-चांपा प्रदेश में अव्वल
मेष :बुध राशि से द्वितीय हो रहा है। ये शुभ योग बनाएगा। धन संबंधी कामों में राहत मिलेगी। परेशानियां दूर होंगी।
वृषभ : आपके लिए बुध शुभ स्थिति में रहेगा। नौकरी में उन्नति हो सकती है। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
मिथुन : ये समय परेशानियां बढ़ाने वाला रहेगा। द्वादश बुध आर्थिक मामलों में बाधाएं उत्पन्न करेगा। सावधान रहें। जोखिम लेने से बचें।
कर्क : इस राशि के लिए बुध एकादश हो रहा है। इस वजह से कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है। मनचाहे काम पूरे हो सकेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है।
मजदूरों की वापसी की प्रक्रिया हुई तेज, राज्य सरकार ट्रेनों के साथ बसों की भी कर रही व्यवस्था
सिंह :इन लोगों के बुध दशम रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अटके काम पूरे होंगे। धन संबंधी कामों में गति आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कन्या :इस राशि के लिए नवम बुध सुख में वृद्धि करने वाला रहेगा। पुराने विवादों का निपटारा हो सकता है। अटके काम फिर से शुरू हो सकते हैं।
तुला :इस राशि के लिए अष्टम बुध परेशानियां बढ़ा सकता है। धैर्य से काम करें। सावधान रहेंगे तो हानि से बच सकते हैं। विवादों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक : आपके लिए बुध की सप्तम स्थिति सामान्य फल देने वाली रहेगी। अपने काम के अनुसार फल प्राप्त करेंगे। मेहनत करने में पीछे न हटें।
धनु : षष्ठम बुध लाभ के योग बना सकता है। शत्रुओं की पराजित कर पाएंगे। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समय पक्ष का रहेगा।
मकर :इस राशि के बुध पंचम रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। सभी ओर से सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धन में बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें : लखनऊ से छत्तीसगढ़ के लिए सायकल पर रवाना हुए मजदूर पति पत्नी की मौत
कुंभ : अनावश्यक चिंताएं बढ़ सकती हैं। चतुर्थ बुध के कारण नुकसान हो सकता है। विवादों से बचने की कोशिश करें। सावधान रहेंगे तो अच्छा रहेगा।
मीन : इस राशि के लिए तृतीय बुध पक्ष का रहेगा। नए काम कर पाएंगे। बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। कार्यों में सफलता के साथ सम्मान मिलेगा।
यह भी पढ़ें : 19 लाख किसानों को मिलेगा 6 हजार करोड़ : कृषि मंत्री रविंद्र चौबे
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।