×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

टिकट के लिए शुरू हुई रायपुर की दौड़,पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर विक्रांत को लड़ाने की मांग Featured

 

 

ख़ैरागढ़.उपचुनाव के लिए भाजपा में टिकट को लेकर रायपुर दौड़ शुरू हो चुकी है,रविवार को ख़ैरागढ़ ग्रामीण मंडल के महामंत्री हरप्रसाद वर्मा,गणेश वर्मा,अनूप वर्मा,नीलकंठ जंघेल सहित ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह से मुलाकात की। और उपचुनाव के लिए विक्रांत सिंह की पुख्ता दावेदारी रखी। जानकारी मिली कि इन सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में पूर्व मुख्यमंत्री से विक्रांत सिंह को ही उम्मीदवार बनाए जाने की मांग रखी और कहा - विक्रांत योग्य हैं,और बीते कई चुनाव से विधानसभा के प्रबल दावेदार हैं। सभी कायकर्ता काफी देर पूर्व मुख्यमंत्री के निवास में रहे और विधानसभा की बारीकियों से अवगत कराया।

 

समर्थकों ने बदली रणनीति

 

विक्रांत सिंह की टिकट को लेकर इस बार उनके समर्थकों की रणनीति भी बदली हुई नज़र आ रही है। बीते चुनाव के पहले तक टिकट मांगने वालों में शहरी कार्यकर्ताओं की भरमार रहती थी। पर इस बार ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने टिकट संघर्ष की मुहिम की शुरुवात की है।

 

लोधी समाज के कार्यकर्ताओं की रही बाहुल्यता

 

पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने वाले कार्यकर्ताओं में भी लोधी समाज से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की बाहुल्यता रही। या यूं कहें कि मुहिम की कमान भी उन्हीं कार्यकर्ताओं ने संभाल ली है।

 

फ़ोटो मिल गया क्या ? मैं खाना खाकर लगाता हूँ - गणेश वर्मा

 

टिकट माँगने वालों की दल में गए भाजपा नेता गणेश वर्मा ने पूछा कि आपको फ़ोटो मिल गया क्या ? फिर कहा - कि मैं खाना खाकर लगाता हूँ।

 

मुझे जानकारी नहीं - नूनकरण साहू

 

वहीं मंडल भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष नूनकरण साहू ने कहा - कि वे बाहर हैं। और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

 

टिकट के लिए गए थे - हर्ष प्रसाद वर्मा

ग्रामीण मंडल महामंत्री हर्ष प्रसाद वर्मा ने बताया टिकट के लिए गए थे और भी मुद्दे है। मैं लिख के भेजता हु।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Sunday, 23 January 2022 17:21

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.