खैरागढ़. जिला निर्माण की मांग को लेकर इतवारी बाज़ार में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। नगर के महेश गिरी गोश्वामी,नीलेश यादव,खलील कुरैशी, इरफान मेमन,राजकुमार बोरकर ने लोगों से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखने की अपील की। भाजपा नेता महेश गिरी गोश्वामी ने कहा कि जिला खैरागढ़ का हक है। और उसे मिलना ही चाहिए। गोश्वामी ने कहा कि अब पूरा क्षेत्र एकजुट हो चुका है। और जिला निर्माण की मांग को लेकर कमर कस चुका है। वहीं नीलेश यादव ने कहा कि जिला खैरागढ़ का हक था। लेकिन दुर्भाग्य जनक राजनीतिक परिस्थितियों के कारण उसे उसका हक नहीं मिला। पर अब जनता एकजुट होकर भिन्न भिन्न मंचों से मांग को उठा रही है। और कोई भी इस मुहिम में पीछे नहीं रहना चाहता है। इसलिए अब बारी उसका हक मिलने की है।
अभी निरंतर चलेगा अभियान
जिला निर्माण के लिए जारी अन्य प्रयासों के साथ पोस्ट कार्ड अभियान भी प्रतिदिन चलेगा। और मुख्यमंत्री से खैरागढ़ को जिला बनाने की अपील की जाएगी।
ये आगे की कार्ययोजना
मंगलवार को रायपुर जाकर मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया है। इस दिन गोमास्ता एक्ट लागू होने की वजह से दुकानें बंद रहती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों के रायपुर जाने की सूचना मिल रही है।
- भूख हड़ताल जारी है,जो जिला निर्माण तक सतत जारी रहेगी।
- प्रतिदिन मशाल जलाकर क्रांति का अलख जगाया जा रहा है।
- पोस्ट कार्ड के माध्यम से भी अपील की जा रही है।
इतवारी बाज़ार में घूमकर की गई अपील
भाजपा नेता चंद्रशेखर यादव,पार्षद सुबोध पांडेय,जिला सोशल मीडिया प्रभारी शशांक ताम्रकर, समाज सेवी दिलीप श्रीवास्तव सहित अन्य ने इतवारी बाज़ार में घूमकर घूमकर लोगों से जिला निर्माण में सहयोग देने की अपील की। और जिला निर्माण के फायदों से अवगत कराया। रविवार को इतवारी बाज़ार में भीड़ को देखते हुए उक्त कार्ययोजना पर कार्य किया गया।
बड़े नेताओं की दूरी से उठ रहे सवाल
जिला निर्माण के अभियान में रोज़ाना विभिन्न राजनीतिक औए गैर राजनीतिक दल प्रयास कर रहे हैं। लेकिन तीनों प्रमुख दलों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के अभियान से दूर रहने पर भी सवाल उठ रहे हैं। साथ आम अभियान से जुड़े लोग ये मांग कर रहे है। कि जिला निर्माण की मांग में क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां भी आम लोगों की तरह शामिल हों।