खैरागढ़. भाजपा ग्रामीण मण्डल में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। जिसमें सेवा निवृत्त शिक्षक भगतराम वर्मा प्रद्युम्न उपाध्याय व नैनदास वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि गुरू पूर्णिमा पर्व के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान एक नई परंम्परा की अनुकरणीय शुरुवात है।
इसे भी पढ़े गड्ढ़े भरने मैदान में सीएमओ
सिंह ने कहा, कि ग्रामीण मण्डल के सभी पदाधिकारियों को और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार की असफलता को जन जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मण्डल भाजपा अध्यक्ष नूनकरण साहू ने कहा कि शिक्षकों ने अपना सर्वस्व देकर नई पीढ़ी का निर्माण करने में शसक्त भूमिका निभाई है। साहू ने पार्टी के दिशा निर्देशों को पदाधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में मण्डल पदाधिकारी विष्णु राम साहू,हेमराज वर्मा,गणेश वर्मा, केशव चंदेल,अनूप वर्मा,छोटेलाल साहू,रमेन्द्र वर्मा,तिलेश्वर यदु,संपत साहू,त्रिभुवन वर्मा,फिरन वर्मा व पोषण देशलहरे सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बनाए गए शक्ति केंद्र के संयोजक - सहसंयोजक
बैठक में शक्ति केंद्रों के संयोजक व सह संयोजक बनाए गए,व सभी कार्यकर्त्ताओं को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया।
बूथ समिति का किया गया पुनर्गठन
बैठक में बूथ समिति के पुर्नगठन किया गया। सभी बूथों के लिए दायित्व दिए गए। जिसमें सभी प्रमुख कार्यकर्त्ताओं को उनके दायित्वों का निर्वहन करने के लिए कहा गया।