रायपुर : आज होने वाले हैं नगर निगम के जोन अध्यक्षा का चुनाव दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया 12:00 बजे ही नामांकन भरे जाएंगे। 12:15 तक प्रत्याशियों की नाम वापसी का समय दिया गया है इन तमाम प्रक्रियाओं के बाद 1:00 बजे मत डालें जाएंगे।
जिस प्रत्याशी को सबसे अधिक मत प्राप्त हुए उसे जोन अध्यक्ष चुना जाएगा। जैसा कि पार्षद संख्या के आधार पर 10 जोन में से 6 जोन में कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के आसार दिखाई दे रहे। वही जोन नंबर 1 में भाजपा का अध्यक्ष बन सकते हैं। 7,8,9 में निर्दलीय प्रत्याशी को जोन अध्यक्ष बनाया जा सकता है जोन क्रमांक 4 में सभापति होने के नाते कांग्रेस के प्रमोद दुबे को जोन अध्यक्ष चुना जाना है।
बताते चलें कि कांग्रेस की बैठक में महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि हर वार्ड से 2 प्रत्याशियों का नाम पार्टी आलाकमान सूची बनाकर भेज दी गई वहां से एक नाम तय होकर आना है।