×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

12 घंटे में नहीं सुधरी सड़क,तो गड्ढे में बैठकर प्रदर्शन

खैरागढ़. आम आदमी पार्टी के नीलेश यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी है,यदि 12 घंटे में इतवारी बाज़ार के गड्ढे नहीं भरे गए तो वे गड्ढे में बैठकर धरना देंगें। गुरुवार को खबर प्रकाशन के बाद एसडीएम के पास पहुँचे नीलेश ने कहा कि शहर के हालात अजीब हैं मुख्य सड़क पर हुआ गड्ढा सबको दिखता है बड़े अधिकारी और नेता यहाँ से आते जाते हैं। बल्कि सत्तासीन नेताओं का निवास ही किल्लापारा है। पर इस गढ्ढे के बारे में बोलने के लिए कोई तैयार नहीं है। आज एसडीएम से मिलकर इसे जल्द सुधारने का निवेदन किया है। यदि 12 घण्टे में सड़क नहीं सुधरी तो गड्ढे पर बैठकर ही विरोध करूँगा।

 
शूरू से हुआ भ्रष्टाचार 
 
नीलेश ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण शुरू से भ्रष्टाचार हुआ है। अधिकारियों ने इस सड़क में जमकर कमीशन खोरी की है। आज जनता भोग रही है। रोज़ाना लोग इस सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं।
 
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 29 July 2021 14:20

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.