भोपाल : लॉक डाउन का चौथा चरण चल रहा है जहां एक तरफ देश गंभीर स्थिति से गुजर रहा है वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश में सियासत जारी है।बड़ी खबर यह है कि सांची से सिंधिया समर्थक बाग़ी पूर्व मंत्री परशुराम चौधरी के समर्थन में रायसेन जिले से कांग्रेस के 200 सीनियर नेताओं ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है।
बताते चलें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इसके साथ ही उपचुनाव की चिंता के बीच इतनी अधिक संख्या में कांग्रेसियों का भाजपा ज्वाइन करना कई सवाल खड़े करता है।
यह भी पढ़ें :सुकमा : पुलिस और नक्सलियों में भिड़ंत, 2 नक्सली मारे गए, मौके पर हथियार भी बरामद
शिवराज सिंह ने 200 सदस्यों को बधाई दी और कहा :
आज BJP की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा परिवार का हिस्सा बने रायसेन के सभी 200 साथियों का स्वागत करता हूँ। आशा है कि आप सभी अंत्योदय के उत्थान के लक्ष्य को पूरा करने में जुटेंगे और प्रधानमंत्री के नया भारत निर्माण में अपना योगदान देंगे।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।