×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

विवाद : रानी रश्मि देवी नगर में ज़मीन लेने और मकान बनाने वाले 189 लोगों को कोर्ट का नोटिस Featured

देवव्रत सिंह की मंझली बहन स्मृति ने जयदेव वेंचर्स बनाकर ज़मीन की फर्जी बिक्री का लगाया आरोप


ख़ैरागढ़.ख़ैरागढ़ राजपरिवार में शुरू हुआ सम्पत्ति विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद में अब एंट्री हो चुकी है। राजा स्व.रविंद्र बहादुर सिंह की मंझली पुत्री और स्व.देवव्रत सिंह की मंझली बहन स्मृति सिंह पति रजत भार्गव की। जो जबलपुर निवासी हैं। स्मृति सिंह ने अपर जिला न्यायाधीश खैरागढ़ के न्यायालय में 20 दिसंबर 2023 को रश्मि देवी कॉलोनी में घर बनाने और प्लाट खरीदने वाले कुल 189 लोगों के विरुद्ध मामला प्रस्तुत किया है। जिसके आधार पर 189 लोगों के साथ कलेक्टर व तहसीलदार को भी नोटिस जारी किया गया है। स्मृति सिंह ने न्यायालय में प्रस्तुत वाद पत्र में सभी प्रतिवादियों पर उनके स्वामित्व की भूमि पर षड्यंत्र पूर्वक अवैध कब्ज़े का आरोप लगाया है। स्मृति सिंह ने आरोप लगाते हुए वाद पत्र में बताया कि 13 मार्च 23 की सीमांकन रिपोर्ट के बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनकी भूमि पर प्रतिवादी गणों ने अवैध रूप से क्रय कर कब्ज़ा कर लिया है। फर्जी तरीके से ज़मीन का जयदेव वेंचर बनाकर विक्रय कर दिया गया है। स्मृति ने वाद पत्र में न्यायालय को बताया कि उनकी यह सम्पति पैतृक सम्पति है। जो उनके पिता स्व. रविंद्र बहादुर ने बंटवारे में दी थी। मामले की सुनवाई आगामी 21 फरवरी 2024 को है,जिसमें सभी पक्षकारों को उपस्थित होना है।


रजिस्ट्री शून्य करने हेतु प्रस्तुत किया वाद


स्मृति सिंह ने न्यायालय में प्रस्तुत वादपत्र में प्रतिवादी गणों पर ख़ैरागढ़ तहसील की खसरा नंबर 149 की रकबा 2.59 हेक्टेयर जो लगभग 6.40 एकड़ के बराबर है। पर धोखाधड़ी कर जयदेव वेंचर्स बनाकर,खसरा नंबर 78/1,79,80 बनाकर,खसरा नंबर 149 रकबा 2.59 हेक्टयर पर टुकड़े में ब्लॉक बनाकर अपने नाम पर रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया है। स्मृति सिंह ने न्यायालय से स्वत्व की घोषणा कर अतिक्रमण, अवैध कब्जा हटाकर कब्ज़ा दिलाने सहित रजिस्ट्री शून्य घोषित करने हेतु वाद प्रस्तुत किया है। 


इन्हें बनाया पक्षकार


स्मृति सिंह ने मानवेंद्र जंघेल कसारी डीह दुर्ग,नेम सिंह चंदेल भिलाई,काजल सिंह सिंगारघाट,वर्षा शर्मा रायपुर, सचिन यादव, शकुन यादव तरकारी पारा,नीता सिंह,रीना जंघेल खमतराई, भूनेंद्र सिंह ठाकुर घोटिया,मंजू जंघेल भिलाई,प्रिया राजपूत बेमेतरा,गामनी देवांगन,नेहरुलाल वर्मा,ज्योति यादव, विनीता देवी जैन,सरला रंगलानी,अनुराग सिंह, लक्ष्मी सांखला,अरुणा सिहानी,राजेंद्र यादव,अश्विनी जंघेल,संदीप श्रीवास्तव,नीलिमा गोश्वामी,राधा मोहन गोंड़, जितेंद्र सिंह चंदेल,सुभाष सिंह चंदेल,दुष्यंत अग्रवाल, आज़मा खान,सरोजनी बंजारे,कैलाश कुमार सिंह,गोविंद पटेल,मधुलिका धृत लहरे,लखन सिंह गोंड़, नरेश कुमार,प्रणय सिंह,अनीता जंघेल,पुप्पन काले,अमित कुमार श्रीवास्तव, रंकेश्वर सिंह बघेल,विजयलक्ष्मी जंघेल,राजेंद्र सिंह, बलवंत कुमार साहू, हेमंत कुमार साहू, डॉ.नेहा कश्यप,गौरव शर्मा,घनाराम वर्मा,रेणु मालवीय,नोहर वर्मा,युगल किशोर शर्मा,भुनेश्वर वर्मा, मधुलिका सिंह,श्याम सुंदर सिंह, विवेक कुमार देवांगन,अनिल जैन,कल्पना श्रेयांश चंदेल,रिक्की यादव, महेश गिरी गोश्वामी,मोहम्मद हुसैन,माधुरी साहू,वनिता वाहने, प्रिया महोबिया,संजय गिरी गोश्वामी,निमेश सिंह, गेंदुराम जंघेल,अस्मिता देवांगन,राकेश जैन,भारती देशमुख,लीला सिंह राजपूत,विजय कुमार सोनी,अमित नामदेव,प्रतिमा सिंह,राहुल भट्टड़,जितेंद्र फोटानी,संजय महोबिया,निखिल कुमार सिंह, हिना कौसर,गीतिका सिंह, सरोजनी बंजारे,दुर्गेश कुमार सोनी,माधुरी साहू,सत्या सिंह,दिलीप सिंह बैस,सरिता तिवारी,अनिता जंघेल, रामप्रकाश सेन,ललित कुमार जैन,उपा यादव,सुधांशु झा, बृजेश श्रीवास्तव,अजय सिंह राजपूत,सिमरन मोटवानी, लक्ष्मी सांखला, राजेश कुमार देवांगन, दीपक रंगलानी, पूनम चंद साहू , दीपक केलकर, मोहम्मद खलील कुरैशी, सौरभ ध्वज सिंह,  रंजीता गोस्वामी, खेमचंद वर्मा, पूनमचंद साहू , राजेन्द्र यादव, राकेश कुमार जैन, खिलेश्वरी सिंह , चिंतामन काले , इंदु वासवानी , संजीव दुबे , दुर्गेश कुमार सोनी , बालमुकुंद वर्मा , नेम सिंह चंदेल , काजल फोटानी ,   गुलाबबाई जैन , सत्या सिंह , सरिता पंसारी , आशीष सिंह , मनोज कुमार जैन , नितेश कुमार जैन , रंजीता वर्मा , दयावती शर्मा , इरफान अहमद वारसी , सुनील फोटानी , मांडवी सिंह , नीलम जैन , संतोषी ठाकुर , दिपेश ठाकुर , सुरेंद्र मेश्राम , मनोज सिंह चंदेल , दानेश सिंह , भरती जैन , युगलकिशोर शर्मा , डोरेश वर्मा , जिनेश जैन , आनंद प्रकाश लिल्हारे , उर्मिला लिल्हारे ,  सूर्यकांत वर्मा , संतोष कुमार वर्मा  , बहलराम जंघेल , अनिता वर्मा , राकेश कुमार चन्द्राकर , सतीश कुमार  वैपड़ , रामप्रकाश सेन , रड़जीत सिंह चंदेल , मोहम्मद सलीम मेमन, मोहम्मद इकबाल, सोनम मोदी, अनुराग मालवीय , गायत्री वर्मा , सुपर्ड सिंह बघेल , नीति सिंह , गुलाबबाई जैन , रमेन्द्र कुमार ड ड़सेना , गायत्री वर्मा , राजेन्द्र सिंह , सुब्रत साहू , दिलीप सिंह बैस , संजय कुमार पारख , रामप्रकाश सेन , संगीता देशमुख , रविन्द्र देशमुख , रतन्काला श्रीवास्तव, वजभूपड वर्मा , उत्तम कुमार जंघेल ,पभ चोपड़ा, मंशाराम बर्मन , कवलराम साहू , हीराराम वर्मा , संतोष कुमार सिन्हा , सुरेश कुमार वर्मा , यशोदा  वर्मा , मनेन्द्र सिंह , रत्नमाला श्रीवास्तव , शिवादित्य सिंह , वनिता वाहने , संतोषी ठाकुर , नोहर वर्मा , तीजेंद्र जंघेल , शैलेन्द्र  मसीह , लोचन कुमार साहू , कामूल प्रसाद पाण्डेय , अनिता रजक , दीपक देवांगन , संजय महोबिया , सीमा जैन , निखिल कुमार सिंह , नरहरदेव सिंह , पंच राम चंदेल , लछमन सोनटके ,रामकुमार अग्रवाल , ओंकार जंघेल , फुलवासन वर्मा , देवेन्द्र वर्मा , विवेक देशमुख , शुभम सिंह ठाकुर , द्वारिका प्रसाद , रविनाराय एवं महेंद्र देशमुख को पक्षकार बनाया है। कलेक्टर और तहसीलदार को भी औपचारिक पक्षकार बनाया गया है।


हमारी ज़मीन पर कॉलोनी बन चुकी है,कोर्ट जाने के अलावा कोई चारा नहीं - रजत भार्गव,पति स्मृति सिंह


स्मृति सिंह की ओर से उनके पति रजत भार्गव ने बताया कि महाराज साहब ने अपनी तीनों बेटियों को 6.50 - 6.50 एकड़ ज़मीन 1994 में बंटवारे में दिया था। जो कृषि भूमि है। और राजस्व रिकॉर्ड में भी हमारा नाम दर्ज है। देवव्रत सिंह की मृत्यु के पश्चात पिछले वर्ष हमने जब ज़मीन का सीमांकन कराया। तो प्रशासन का कहना है कि ये आपकी ज़मीन यह है जिस पर कॉलोनी बन चुकी है। तो हमारे पास कोर्ट जाने के अलावा कोई चारा नहीं है। हमारी ज़मीन कहाँ है सरकार बताएगी। मामला कोर्ट में है,देखते हैं क्या होता है। 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.