×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

स्व.देवव्रत के वार्षिक श्राद्ध में पहुंचें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद Featured

 

ख़ैरागढ़. पूर्व विधायक स्व.देवव्रत सिंह के वार्षिक श्राद्ध में पहुँचें ज्योतिर्मठ पीठ के कार्यकारी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि राज सत्ता पर योग्य व्यक्ति का बैठना अति आवश्यक है। तभी जन कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। करीब आधे घण्टे से अधिक समय तक मौजूद जन समुदाय को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि आज सारी व्यवस्था लोकतांत्रिक है। तब भी आम जन मानस परेशान है। जबकि सनातन व्यवस्था में ऐसा नहीं था। उन्होंने मंच से शासन तंत्र से अपील करते हुए कहा कि महल का जल्द खुलना चाहिए। इस अवसर पर राजपरिवार के सदस्यों उज्जवला सिंह,पद्मा देवी सिंह,भवानी बहादुर सिंह,सी.देवी सिंह,आर्यव्रत सिंह,शताक्षी सिंह सहित अन्य ने पादुका पूजन में हिस्सा लिया। साथ ही अन्य वरिष्ठ सदस्यों ठाकुर सुभाष सिंह,लाल अशोक सिंह,ठाकुर कमल सिंह,राजेंद्र सिंह गहरवार,पद्मनाभ शरण सिंह,आशुतोष सिंह,सुजीत चौहान,सुप्रीत सिंह,लक्ष्मण सोनटक्के सहित अन्य मौजूद रहे।

 

किया शांति भोज का आयोजन

 

16 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में रोज़ाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने कथा श्रवण किया। साथ श्राद्ध तिथि के दिन विशाल शांति भोज का आयोजन किया गया। जिसमें परिवारजनों व आम जन मानस ने पुण्यात्मा को यादकर मोक्ष की कामना की।

 

राजपरिवार के सदस्य हुए शामिल

 

9 दिवसीय कथा में छुईखदान राजपरिवार के योगिराज सिंह,लोहारा,छुईखदान सहित अन्य राजपरिवारों के सदस्यगण शामिल हुए। साथ ही ख़ैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा सहित प्रदेश के अन्य राजनितिक व्यक्तित्वों ने भी इसमें हिस्सा लिया। 

 

शिष्यों के घर पहुंचें शंकराचार्य

 

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का ठेकेदार विकास आर्या व वरिष्ठ शिक्षक आशीष मिश्रा के निवास पर भी स्वागत किया गया और पादुका पूजन किया गया। 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.