विशाल पद यात्रा में सामिल होने की अपील
खैरागढ 00 तीन दिवसीय नर्मदा मेला महोत्सव के पश्चात मंदिर, मेला एवं कार्यक्रम स्थल कुड़ा कचरा से पटा हुआ था। कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात शनिवार को जन जागरण सेवा समिति के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाकर नर्मदा की साफ सफाई किया। समिति के सदस्य सुबह होने से पहले ही मेला मैदान में पहुच गयें थे। तथा नर्मदा मंदिर, नर्मदा कुण्ड़, लोधेश्वर मंदिर, कबीर मंदिर, मेला मैदान एवं सड़को पर बिखरें कचरों को समेट कर साफ सफाई किया। इस मौके पर समिति के संयोजक खम्हन ताम्रकार ने कहा की समिति का उद्देश्य क्षेत्र के युवकों को संगठित कर जनसेवा कार्यो में सहभागिता देना है। इसी कड़ी में शनिवार को मेला ग्राऊंड़ की साफ सफाई किया गया है। आगे भी जनसेवा कार्यों में समिति के सदस्य अपनी सेवा देंते रहेंगे।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर समिति के संयोजक खम्हन ताम्रकर, अध्यक्ष प्रकाश जंघेल, सचिव रमेश जंघेल, भीखू हिरवानी, सुरेंद्र जंघेल, खेलन जंघेल, रोशन वर्मा, दुजे राम वर्मा, शिवेंद्र यादव, दिवाकर सोनी, पवन पटेल, विशम्भर पटेल, दिलेश्वर पटेल, प्रकाश वर्मा, अरविंद जंघेल, अश्वनी जंघेल, आशा पटेल, अशोक सिन्हा, पिंटू वर्मा, उत्तम जंघेल, मदन साहू एवम अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पद यात्रा में सामिल होने की अपील
जन जागरण सेवा समिति के संरक्षक खम्हन ताम्रकार ने क्षेत्र के सभी युवकों को अगामी 26 फरवरी को सुबह 7 बजे निकलने वाले विशाल पद यात्रा में सामिल होने की अपील किया है। उलेखनीय है कि बीते साल की तरह इस बार भी समिति द्वारा खैरा नर्मदा से रूख्खड़ दरबार खैरागढ़ तक विशाल पद यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी सदस्य भगवा पोषाक धारण कर नर्मदा कुण्ड़ से जल लेकर पैदल पारंपरिक वाद्य यंत्रो के साथ भजन कीर्तन करते हुऐ रूख्खड़ बाबा के मंदिर जायेंगे। पद यात्रा के दौरान कुछ गांव में इनके स्वागत की भी तैयारी चल रही है। ताम्रकार ने कहा कि क्षेत्र में बहुत से धार्मिक धरोहर है। इन धरोहर को सहेजने देने के लिए इस प्रकार का आयोजन होना चाहिए। तथा युवकों को पुरी आस्था के साथ आगे आना चाहिए। हजारों की संख्या में युवा हिन्दू कार्यकर्ता इस पद यात्रा में शामिल होंगे...