×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

नवागांव में बाढ़ से ढहे मकान,नगर में भी दिखा बाढ़ का असर Featured

खैरागढ़ / पांडादाह. बांध से लगे नवागांव में उलट के पानी ने भयानक कोहराम मचाया है। बाढ़ के पानी की वजह से नवागांव में 16 से ज़्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ के पानी से गांव डूबा हुआ है। लगभग 4 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ है। स्कूल,पंचायत भवन सभी में पानी भरा हुआ है। जानकारी अनुसार नवागांव में कुल 15 घर और कुरुभाट में 4 घर पूरी तरह डूब चुके हैं। 4 एकड़ से अधिक खेत भी डूब चुका है। और फसल पूरी तरह से ख़राब हो चुका है। रविवार रात 2 बजे से जारी बारिश का खैरागढ विकासखण्ड के वनवासी गांवों के काफी से असर पड़ा है। खासकर नवागांव,चिचका,क़ुररुभाट व सांकरा के गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है।

 

नदियों में बाढ़ के हालात,ख़ौफ़ज़दा रहे लोग

 

पहाड़ों में हुई बारिश का असर नगर में भी रहे। नदियों के किनारे रहने वाले लोग ख़ौफ़ज़दा रहे। शिव मंदिर रोड के पुल में पानी चलने की वजह से यातायात प्रभावित रहा। ज्यादतर लोग अपने घरों में ही रहे। और नदी में पानी के हलचल पर नज़र रखे रहे। इतवारी बाज़ार के दुकानदारों में भी बाढ़ को लेकर चिंता की लकीरें साफ तौर पर नज़र आईं।

 इसे भी पढ़े  स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ

खप्पर उखड़े,दीवालें ढही, आसियाना टूटा

 

कुरुभाट के कृषक अमित सिंह ने बताया कि पहली बार है जब बाढ़ की वजह से इस तरह के हालातों का सामना करना पड़ रहा है। और नवागांव सहित अन्य गांवों में इतना भयावह असर पड़ा है।घरों के खप्पर उखड़ चुके हैं। दीवालें ढह गई हैं। आसियाना टूट गया। लोग स्कूल में शरण लेते तो वहां भी पानी भरा हुआ है। 

 

रास्ता जाम होने की वजह से प्रशासनिक मदद भी नहीं 

 

खैरागढ़ से नवागांव पहुंच मार्ग में भी पानी भरे होने की वजह से प्रशासनिक मदद नहीं पहुंच पा रही है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी हालातों की जानकारी ले रहे हैं। और हालातों पर नज़र बनाए हुए हैं।

 

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 22 September 2021 13:46

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.