×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने डॉक्टर ने साईकल से की बैताल रानी घाटी की चढ़ाई Featured

दिया संरक्षण का संदेश,कहा - प्लास्टिक न फेंकें,ये कभी खत्म नहीं होता 

खैरागढ़. प्लास्टिक वेस्ट,डिस्पोज़ल के विरुद्ध छुईखदान के डॉ.रमेश चंदेल ने मुहिम छेड़ दी है। रविवार को आरएमए डॉ. रमेश सुबह छुईखदान से बैताल रानी घाटी की ओर सायकल से निकल पड़े । 22 किमी का सफर जल्दी तय कर लिया। रानी रश्मि देवी जलाशय से लेकर घाटी तक का कठिन सफर भी कुछ देर में तय कर लिया। घाट की चढ़ाई में आने वाली कठिनाइयां उन्हें रोक नहीं पाई। पर्यावरण प्रेमी डॉ. रमेश ने अपने इस सफर से पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का भी संदेश दिया है। जिसमें जल,जंगल,ज़मीन बचाओ और फिट इंडिया रन का संदेश शामिल हैं।

 इसे भी पढ़े  परस और मिथिलेश बने युमो में महामंत्री

डिस्पोज़ल लेकर न जाएं,और जाएं तो वापस लेकर आएं

घाटी में शीर्ष पर चढ़कर डॉ. रमेश ने संदेश दिया कि हमारा गलत रवैया इस घाटी की खूबसूरती को बर्बाद तो कर ही देगा। प्रकृति को भी बड़ा नुकसान पहुंचाएगा। हम जो प्लास्टिक वेस्ट लेकर आते हैं,और उसे छोड़ जाते हैं या फेंक जाते हैं। वो नष्ट नहीं होता बल्कि सैकड़ों सालों तक मिट्टी में दबा रहता है। प्लस्टिक की बोतलें भी मिट्टी में हमेशा दबी रहेंगी। 

जय जगन्नाथ सेवा समिति के हैं सदस्य

डॉ. रमेश छुईखदान में चिकित्सकीय सेवा के साथ ही स्वयसेवी संस्था जय जगन्नाथ सेवा समिति से भी जुड़े हुए। और संस्था के नियमित श्रमदानियों में शामिल है। संस्था के माध्यम से पौधारोपण सहित अन्य गतिविधियों में भी शामिल रहें।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Sunday, 05 September 2021 16:48

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.