रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री और जेसीसी के सुप्रीमो लीडर अजीत जोगी का निधन आज यानी शुक्रवार को 3 बज के तीस मिनट में हो गया हैे। जोगी की उम्र 74 साल थी, लगभग 20 दिनों से वेंटिलेटर में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे थे, आज अचानक कार्डियक अरेस्ट आने पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई थीे। आखिरकार अस्पताल प्रबंधन ने अजीत जोगी की के निधन की पुष्टि कर दी हैे।
शुरुआती दौर पर 9 मई को हार्ट अटैक आने के बाद देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसके बाद से लगातार उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी बताया जा रहा है कि जब वह गंगा इमली खा रहे थेे तो बीज उनकी उनके गले में फंस गई थीे। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तब से कोमा में ही वेंटिलेटर सपोर्ट के सहारे उनकी जिंदगी चल रही थीे।
आइए जानते हैं कलेक्टर की नौकरी छोड़कर राजनीति में आने वाले नेता अजीत जोगी के बारे में.....

अजीत प्रमोद कुमार जोगी का जन्म 29 अप्रैल 1946 में बिलासपुर के पेंड्रा में हुआ था। भोपाल से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग मैकेनिकल डिपार्टमेंट में करने के बाद उन्होंने आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कीे।
अजीत जोगी 1968 में UPSC में सफल हुए और IPS बने, इसके 2 साल बाद आईएएस भी बनेे। उसके बाद इंदौर जैसे बड़े शहर काफी समय तक कलेक्टर के पद पर रहेे।
मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग होने पर छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री के तौर पर इतिहास में उनका नाम दर्ज किया गयाे। तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के करीबी रहे जोगी का संपर्क राजीव गांधी से होने के बाद आईएएस छोड़कर राजनीति में आ गएे। बताया जाता है कि अर्जुन सिंह से ही जोगी ने राजनीतिक दांवपेच सीखेे।
जोगी काफी लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में ही रहे उसके बाद 2016 में कांग्रेस पार्टी का त्याग कर 2018 में अपनी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जेसीसी जे के नाम से एक अलग पार्टी खड़ी कीे।
यह भी पढ़ें :
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।