×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

कमलेश्वर सिंह प्रभारी प्राचार्य के पद पर किए गए पुन: बहाल Featured

ख़ैरागढ़ 00 संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छ. ग. नवा रायपुर दुवारा अपने आदेश क्रमांक /सत्./खै. छु. ग. /192/2023/1113 दिनाँक 05/09/2023 कमलेश्वर सिंह प्रभारी प्राचार्य (मूल पद व्याख्याता एल बी) स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिंदी माध्यम शास. कन्या उच्चतर मा. वि.खैरागढ़ को निलम्बित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सी जी में नियत किया गया था। कमलेश्वर सिंह के विरुद्ध जिला शिक्षा अधिकारी एवम जांच अधिकारी ने उनके पक्ष को युकियुक्ति ढंग से सुने बिना ही जांच प्रतिवेदन अनुशासनिक कार्यवाही हेतु संचालक को प्रेषित कर दी। कमलेश्वर सिंह ने  उक्त कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित एवम कुछ  आवांछणीय तत्वों  दुवारा साजिस के तहत  विधि विपरीत मानते हुए मानते हुए निलंबन आदेश के खिलाफ मान. उच्च न्यायालय बिलासपुर छ. ग. मे प्रकरण क्रमांक डब्ल्यू पी (एस ) नम्बर 9714/2023 दायर किया गया.

प्रकरण की पैरवी याचिका कर्ता के अधिवक्ता  अनुकूल  विश्वास एवम शासकीय अभिभाषक घनश्याम पटेल ने की. विद्वान न्यायाधीशअरविंद सिंह चंदेल की बेंच ने सुनवाई के  पश्चात मान. उच्चतम न्यायालय  नई दिल्ली दुवारा  अजय कुमार चौधरी बनाम सचिव भारतीय संघ (2015) 7 SCC 291 मे पारित आदेश के दृष्टांत  मे निलम्बन आदेश को विधि विपरीत एवम विवादित मानते हुए निरस्त कर दिया तथा याचिकाकर्ता को  पुन: प्रभारी प्राचार्य स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिंदी माध्यम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ मे पुनः स्थापित करने का आदेश दिये। उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 15.02.2024 के परिपालन मे संचालक लोक शिक्षण छ. ग. रायपुर दुवारा  अपने आदेश क्रमांक 104 दिनांक 01/02/2024 को निलम्बन आदेश को निरस्त करते हुए पुन: सेवा मे बहाल कर दिया है। कमलेश्वर सिंह के निलम्बन आदेश  निरस्त होने और पुन:सेवा मे बहाल होने पर उनके ईष्ट मित्रो सुनील कुमार गुनी, छत्रपाल सिंह, अनिल पाल, मनोहर चंदेल अजय राजपूत, तेज राम कामडीया  छ. ग. शिक्षक कांन्ग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अनिल शुक्ला, निगार अंजुम खान  जयप्रकाश साहू  सुनील कुमार दुबे, डॉ जितेंद्र सिंह संचालनीय कर्मचारी अध्यक्ष, समस्त शिक्षक संघ पदाधिकारी पी एल सहारा प्रदेश अध्यक्ष पेंशन एवम कोष लेखा कर्मचारी संघ, विकास खंड शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ नीलम राजपूत, , विकास खंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान रमेंद्र डडसेना खंड श्रोत समनव्यक सुजीत चौहान सहित शुभचिंतक  जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं एवम बधाई दी l

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.