कहा - पद्मावती और इंदिरा के थे करीबी रिश्ते,ख़ैरागढ़ का परिवार से है पुराना जुड़ाव
ख़ैरागढ़ 00 जालबांधा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ख़ैरागढ़ नागवंशी राजाओं की धरती है। राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी की कर्मभूमि है। रानी पद्मावती और इंदिरा गांधी का बहुत ही करीबी रिश्ता था। पद्मावती ने इलाहाबाद में पढ़ाई की। उसी समय इंदिरा गांधी से मिली थीं। जब वो छोटे - छोटे थे। और तबसे एक अच्छा रिश्ता जुड़ा। एक मित्रता का रिश्ता जुड़ा। बाद में जब पंडित जवाहर लाल नेहरू को पता चला कि पद्मावती बहुत सेवा करती हैं। तो पंडित रविशंकर शुक्ल और पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रेरणा पर ही रानी पद्मावती ने राजनीति में कदम रखा और चुनाव लड़ा। प्रियंका ने कहा कि यह एक पुराना जुड़ाव है ख़ैरागढ़ का हमारे परिवार के साथ। प्रियंका गांधी ने इंदिरा कला संगीत विवि से जुड़ा रोचक किस्सा बताते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के नाम पर ही रानी पद्मा वती ने अपनी बेटी का नाम इंदिरा रखा। बाद में जिनके नाम पर इंदिरा कला संगीत विवि की नींव रखी गई। प्रियंका गांधी ने कहा कि विवि का उद्घाटन इंदिरा गांधी ने ही किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की तरफ से उस रिश्ते को निभाने का काम किया। बहुत समय के ख़ैरागढ़ को जिला बनाने की मांग थी। उपचुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला बनाने का वादा किया। और नतीजा आने के 3 दिन के भीतर ख़ैरागढ़ का नया जिला बनाया गया।
गैस रिफिलिंग में मिलेगी सब्सिडी,200 यूनिट तक बिजली बिल होगा माफ
प्रियंका ने चुनावी मंच से घोषणाओं की लंबी फेहरिश्त जारी करते हुए कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं के लिए महतारी न्याय योजना लागू किया जाएगा। जिसमें प्रति सिलेंडर रिफील करने पर 500 रूपए की सब्सिडी दी जाएगी। 42 लाख उपभोक्ता जिनकी मासिक खपत 200 यूनिट से कम है। उनका बिल माफ किया जाएगा।बाकी 7 लाख 63 हज़ार उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। महिला समूहों के क़र्ज़ माफ किए जाएंगे। महिलाओं के लिए गए ऋण भी माफ किए जाएंगे।700 नए ग्रामीण औद्यौगिक पार्क बनाए जाएंगे। सभी 6 हज़ार सरकारी हाई और हायर सेकंडरी स्कूल स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में तब्दील होंगें। दुर्घटनाओं में निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।सरकार बनते ही तिवरा को भी एमएसपी में खरीदा जाएगा।
छत्तीसगढ़ की सँस्कृति देश भर में फैल रही
प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता समझे आज छत्तीसगढ़ कहाँ खड़ा है। आज वनोपज के लिए राज्य सरकार एमएसपी दे रही है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति देश भर में फैल रही है। केन्द्र की नीतियों से सरकार में बचाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में पलायन रुका है। लोगों को रोजगार मिला है। सभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,रविन्द्र चौबे,यशोदा वर्मा,हर्षिता बघेल ने भी संबोधित किया।