मेष : मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य, व्यवसाय की अच्छी स्थिति नहीं होगी। प्रेम की स्थिति बेहतर होगी। पति-पत्नी का विवाद खत्म होगा। बजरंग बली को प्रणाम करें।
वृषभ : रोग परास्त होगा। शत्रु पक्ष दबेगा। विरोधी दबेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यवसाय की स्थिति आगे ठीक हो जाएगी। शनिदेव को मानसिक तौर पर प्रणाम करें।
ट्विटर के अखाड़े में पहलवान योगेश्वर दत्त और अलका लांबा
मिथुन :प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम, व्यवसाय और स्वास्थ्य मध्यम है। कोई भी हरी वस्तु पास रखना अच्छा होगा।
कर्क : घरेलू सुख मिलेगा लेकिन कलह हो सकती है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसायिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है।
सिंह :उर्जा बढ़ रही है लेकिन बहुत अच्छी स्थिति नहीं है इम्यून पॉवर की। स्वास्थ्य, व्यवसाय मध्यम है। प्रेम भी मध्यम है। सूर्यदेव को जल दें।
कन्या : ठीक है लेकिन बुध के नीच में होने के चलते बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। थोड़ा मध्यम समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय से सम्बन्धित चीजें भी थोड़ी गड़बड़ दिख रही हैं। हरी वस्तु पास रखें। लाल वस्तु का दान करें।
तुला :स्थिति अच्छी हो रही है। इम्यून सिस्टम बढ़ा है। आपके अंदर एक उर्जा आई है। मानसिक चंचलता पर काबू रखें। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यवसाय मध्यम है।शनिदेव को प्रणाम करें।
वृश्चिक : मन चिंतित रहेगा। सारी चीजें मध्यम हैं। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यवसाय सबमें थोड़ा बचकर चलें। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
धनु : थोड़ा बेहतर समय है। शुभ समाचार मिल सकते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। स्वास्थ्य, व्यवसाय, प्रेम मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।
मकर :व्यवसाय अच्छा है। मेडिकल क्षेत्र के लोगों के लिए खास तरीके से। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम मध्यम है। व्यवसाय ठीक ठाक है। मां काली को मानसिक तौर पर प्रणाम करें।
कुंभ : भाग्यवश काम बन सकता है। कुछ आश्वासन मिल सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यवसाय मध्यम से थोड़ा बेहतर है। भगवान शनि को मानसिक तौर पर प्रणाम करें।
मीन : बहुत बचकर चलें। परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट लग सकती है। व्यवसाय, प्रेम मध्यम है। पीली वस्तु पास रखे। मां काली की प्रतिमा को मानसिक तौर पर प्रणाम करें।
प्रस्तुति
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय,गोरखपुर
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।