इंटरनेशनल वुमंस डे के मौके पर गुरुवार 8 मार्च को सद्भावना साहित्य संस्थान की ओर से वृंदावन हॉल में शाम 5 बजे सद्भावना नारी शक्ति सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमे शिक्षा, चिकित्सा, डांस, सिंगिंग, फिल्म जैसी विभिन्न फील्ड के 108 प्रतिभाशाली और संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया।
साथ ही 45 सामाजिक संस्थाओं और 15 व्यक्ति विशेष प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मिसेज एशिया प्राची अग्रवाल और पूर्णिका खरे के साथ ही लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डधारी वर्षिका डागा ने भी परफाॅर्म किया। हास्य योगियों द्वारा हास्य योग का प्रदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम, वित्त विभाग के अजीत कुकरेजा के साथ ही संस्थान के मुख्य संरक्षक डॉ. राजाराम त्रिपाठी, उत्तम गोलछा, मीनाक्षी टुटेजा, सुभाषिनी जॉर्ज केे साथ अन्य उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में 108 प्रतिभाशाली और संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमे से एक कु.रिया तिवारी भी थी जिन्हे समाज में हमेशा सक्रीय रहने तथा समाज के हर कार्यों में हमेशा अग्रसर रहने के लिए सद्भावना नारी शक्ति से सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर उन्होंने कहा की नारी शक्ति किसी से कम नहीं है। नारी हर वो कार्य कर सकती है जो पुरुष कर सकते हैं। इसलिए आज शिक्षा, चिकित्सा, डांस, सिंगिंग, फिल्म जैसी विभिन्न क्षेत्रों में नारी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है।

सद्भावना नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित होने पर रिया के माता पिता ने कहा की उन्हें गर्व है की उनकी बेटी को 108 प्रतिभाशाली और संघर्षशील महिलाओं में शामिल किया गया और उसे सद्भावना नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।