खैरागढ़ में दिनेश,अतरिया में देव कुमार बने अध्यक्ष
खैरागढ़. जिला पर्यवेक्षक चंदूलाल साहू की मौजूदगी में जिला भाजपा कार्यालय में 7 मंडल के अध्यक्ष का बंद लिफाफा चुनाव प्रभारियों को सौंपा गया। गंडई मंडल की घोषणा 2 दिन बाद किए जाने की जानकारी मिली। मंडल चुनाव प्रभारियों ने देर शाम ही अलग - अलग मंडलों में नामों की घोषणा कर दी। खैरागढ़ शहर का मंडल अध्यक्ष अमलीडीह के सरपंच दिनेश वर्मा को बनाया गया है। अतरिया मंडल में पूर्व महामंत्री देव कुमार सेन को मंडल भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
ठेलकाडीह में भोज बंजारे बने मंडल अध्यक्ष
ठेलकाडीह में भाजपा नेता भोज बंजारे,पांडादाहा मंडल में पूर्व महामंत्री गोरेलाल वर्मा,छुईखदान मंडल में पूर्व महामंत्री भावेश कोचर,नर्मदा मंडल में आनंद पटेल व साल्हेवारा में पूर्व महामंत्री शत्रुघ्न साहू
को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
गंडई मंडल में फंसा पेंच
वहीं गंडई मंडल के नाम की घोषणा फिलहाल रोक दी गई है। जानकारी मिली है कि उक्त मंडल में टुम्मन साहू,राकेश ठाकुर और दूजेराम वर्मा के बीच पेंच फंसा है।