खैरागढ़. कलेक्टर सभाकक्ष में नगरीय निकाय क्षेत्र में गुरूवार को आरक्षण कार्यवाही संपन्न हुआ। नगर पंचायत छुईखदान व गंड़ई के 15-15 वार्ड का आरक्षण किया गया। सबसे पहले सभा कक्ष में राजनितिक दलों के नेताओं को आमंत्रित कर आरक्षण की नियम व दिशा-निर्देश को बताया गया। जिसमें बताया गया की आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नही होगी। आरक्षण का निर्धारण नगर की जनसंख्या के प्रतिशत अनुसार किया गया। 50 प्रतिशत आरक्षण में एससी और एसटी वर्ग के आरक्षण निकालने के बाद जो प्रतिशत बचा उसमें ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिया गया। साथ ही महिला आरक्षण 1/3 अनुपात मतलब लगभग 33 प्रतिशत महिलाओ के लिए सीट आरक्षित रखा जाएगा। उक्त नियमो का पालन करते हुए आरक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
छुईखदान में 5 ओबीसी, 8 सामान्य, 1-1 सीट एससी व एसटी वर्ग के खाते में गया
छुईखदान के वार्ड क्रमांक 13 बाबा साहेब अम्बेडकर वार्ड में नगर के कुल अनुसुचित जाति वर्ग के 48 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या है जिसके कारण इस वार्ड को अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए आनारक्षित किया गया। वार्ड क्रमांक 3 ऋतुपर्ण किशोर वार्ड अनुसूचित जन जाति (मुक्त) के लिए मुक्त हुआ। जिसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लाॅटरी सिस्टम से किया गया। जिसमे चक्रानुक्रम ( 2019 के चुनाव में जो सीट ओबीसी वर्ग के लिए अनारक्षित को हुआ था वह वर्तमान चुनाव में ओबीसी वर्ग के लिए अनारक्षित नहीं हो सकता।) बाकी बचे वार्ड की पर्ची को खाली डिब्बे में डालकर उपस्थित लोगो को निकालने के लिए कहा गया।
छुईखदान में वार्ड क्रमांक 1 राजमाता मोहन कुॅवर वार्ड, वार्ड क्रमांक 2 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, वार्ड क्रमांक 4 अब्दुल कलाम आजाद वार्ड, वार्ड क्रमांक 5 महात्मा गांधी वार्ड व वार्ड क्रमांक 11 राजीव गांधी वार्ड ओबीसी के लिए आराक्षित हुआ। इसके बाद महिला आरक्षण के चक्रानुपात नियम का पालन करते हुए ओबीसी महिला सीट आरक्षित किया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 2 व 5 अनारक्षित हुआ बाकी बचे वार्ड क्रमांक 1, 2, 4, ओबीसी मुक्त हुआ।
छुईखदान के सामान्य वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 6 जवाहर लाल नेहरू वार्ड, वार्ड क्रमांक 7 संजय गांधी वार्ड, वार्ड क्रमांक 8 शहीद भगत सिंह वार्ड, वार्ड क्रमांक 9 डाॅ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, वार्ड क्रमांक 10 तिलक वार्ड, वार्ड क्रमांक 12 शिवाजी वार्ड, वार्ड क्रमांक 14 इंदिरा गांधी वार्ड, वार्ड क्रमांक 15 महाराणा प्रताप सिंह वार्ड अनारक्षित हुआ। इसमें से वार्ड क्रमांक 6, 7, 8 महिला सामान्य वर्ग के लिए आराक्षित हुआ। बाकी बचे वार्ड क्रमांक 9, 10, 12, 14, 15 अनारक्षित मुक्त हुआ।
गंडई नगर पंचायत में 2 एसटी, 3 एससी, 2 ओसीबी वर्ग के खाते में गया
नगर पंचायत में जनसंख्या के हिसाब से वार्ड क्रमांक 8, 14, 15 एससी वर्ग के खाते में गया जिसमें से वार्ड क्रमांक 14 शिव मंदिर वार्ड महिला एससी के लिए आरक्षित हुआ। एसटी वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 11 व 12 अनारक्षित हुआ जिसमें वार्ड क्रमांक 12 पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड महिला एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। ओबीसी के लिए वार्ड क्रमांक 5, 9 ओबीसी जिसमें वार्ड क्रमांक 9 ओबीसी महिला अराक्षित हुआ। सामान्य वर्ग के वार्ड क्रमांक 1,2,3,4,6,7,10,13, अनारक्षित हुआ। इसमें वार्ड क्रमांक 4,6 महिला आरक्षित हुआ, बाकी बचे वार्ड मुक्त सामान्य हुआ।