खैरागढ़. खेल व युवा कल्याण विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष व सभापति जिला पंचायत घम्मन साहू मौजूद रहे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह,मंडल भाजपा अध्यक्ष विनय देवांगन,महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष विकेश गुप्ता,कन्या महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष मोनिका रजक,पार्षद रूपेंद्र रजक,सुमीत टांडिया, महामंत्री आलोक श्रीवास,गोरेलाल वर्मा मौजूद रहे।
खेलों का आयोजन होगा सार्थक
उदघाटन अवसर को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला अधिकारों के लिए कटिबद्ध हैं। और प्रदेश की सरकार भी उनके इस संकल्प के साथ मिलकर काम कर रही है। महिला खेलों का आयोजन व बालिका गति विधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन खेलों का आयोजन सार्थक होगा।
महिलाओं में होगा नई ऊर्जा का संचार
नगरपालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य शासन इस तरह के आयोजन की रूप रेखा बनाई है। घर परिवार की जिम्मेदारियों से अलग यह आयोजन महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
परस्पर सहभागिता से होगा शशक्त राष्ट्र निर्माण
सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने कहा कि महिलाओं की परस्पर सहभागिता ही एक शशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। फ़तेह मैदान में सुबह व शाम बेटियों और बहनों खेलों के माध्यम से उनकी सहभागिता भविष्य के लिए एक नया संदेश दे रही है। जिसमें बेटियां सीआरपीएफ,एसएफ सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। जिला प्रशासन का आयोजन बहनों की उसी ऊर्जा को बढ़ाने का प्रयास है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौर,पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश भुआर्य जिला क्रीड़ा अधिकारी कन्हैया पटेल, नीलू सिंह, महदीप जंघेल, सुभाष चावड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।