×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

आदिवासी महिला ने लक्ष्मण दास पर लगाया बलात्कार का आरोप  Featured

 

 

मध्यप्रदेश पुलिस ने दर्ज किया मामला

 

ख़ैरागढ़. श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति को बेदखल कर मंदिर में स्वयं को महंत घोषित करने वाले लक्ष्मण दास पर अमरकंटक पुलिस ने 376 ( 2 ) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। आदिवासी महिला ने लक्ष्मण दास पर आश्रम में रखकर 5 वर्षों तक लगातार शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। 

 

यह है पूरा मामला

 

अमरकंटक थाना अंतर्गत 42 वर्षिय महिला द्वारा थाने में आकर शिकायत की गई की फरियादी बर्फानी आश्रम बटकी थाना अमरकंटक में रहने वाली है। 06 वर्ष पूर्व महिला के पति की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद परिवार में दुःखो का पहाड़ आ गया और दो बच्चों को पालना अत्यन्त कठिन हो गया था तो पति के मृत्यु के पश्चात एक वर्ष पश्चात रोजी रोजगार के कारण गांव की लेबर, आश्रमों में काम करने के लिए अमरकंटक आते थे, उन्ही के साथ अमरकंटक के बर्फानी आश्रम में बड़ा गेट बन रहा था, जहा महिला काम करने लगी। करीब 3 माह काम किया, जिसके बाद दो लेबर एक अन्य महिला और पीड़ित महिला दोनों को बालयोगी लक्ष्मण दास महन्त ने बर्फानी आश्रम में रोक लिया और आश्रम में साफ सफाई का काम करने को कहा गया। करीब 2 महीने के बाद अपने कमरे की साफ सफाई करने की बात करने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और मीठी-मीठी बात कर बालयोगी द्वारा महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए और बाहर न बताने को कह कर जान से मार देने की धमकी दी, 3 दिनो तक आश्रम में रोती रही, मानसिक रूप से बहुत प्रताड़ित हुई थी, जिसके बाद बालयोगी द्वारा बार बार लगभग 5 वर्षों तक धमकी देकर पीड़ित महिला के साथ शारीरिक शोषण करता रहा और महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था।

 

 इसे भी पढ़ें पैसे का लेन देन कर दी पदोन्नति,सूची रद्द कर कलेक्टर से की कार्यवाही की मांग 

 

पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार

 

आदिवासी बेवा महिला का लगातार शारीरिक शोषण होने के बाद आश्रम से बार बार भागने का प्रयास करती थी तो लक्ष्मण दास के आदमी मुझे धमकी देकर पकड़ लेते थे। पीड़ित महिला बालयोगी लक्ष्मण बर्फानी आश्रम के महन्त के अत्याचारों से तंग आ कर गांव वालो के सहयोग से गुरुवार की रात्रि 12 बजे थाना अमरकंटक में आकर पुलिस को आप बीती बताकर अपनी पीड़ा सुनाई और पुलिस के द्वारा महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। जिस पर पुलिस ने धारा 376 (2) अ के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

 

 इसे भी पढ़ें पैसे का लेन देन कर दी पदोन्नति,सूची रद्द कर कलेक्टर से की कार्यवाही की मांग 

महिला को किया अमरकंटक से दूर

 

महिला ने पुलिस को बताया कि सालों तक लगातार शारीरिक शोषण करने के लिए बाल योगी द्वारा पीड़ित महिला को अमरकंटक से 40 किलोमीटर दूर रख कर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण करते रहा परिवार में अकेले हो जाने के कारण महिला बहुत डरी हुई थी। बाल योगी द्वारा षड्यंत्र रचते हुए बर्फानी आश्रम की बदनामी के डर से अमरकंटक से 40 किलोमीटर दूरी पर दूसरे वर्फानी आश्रम में रख दिया और लगातार शारीरिक आर्थिक शोषण करता रहा। लक्ष्मण दास बाल योगी द्वारा डराकर कहता था की किसी से कुछ नही कहना, तुम आदिवासी औरत हो तुम्हारा कोई नही सुनेगा, मैं पैसा वाला हूँ। मैं जो चाहूँ वो कर सकता जिस डर के कारण महिला आश्रम में रह कर काम करने लगी।

 

 इसे भी पढ़ें पैसे का लेन देन कर दी पदोन्नति,सूची रद्द कर कलेक्टर से की कार्यवाही की मांग

राष्ट्रीय कांग्रेस मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष है लक्ष्मण दास

 

लक्ष्मण दास बाल योगी राजनैतिक रूप से सक्रिय रहते थे हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय कांग्रेस मजदूर संघ के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के तौर पर खुद को प्रदर्शित करता रहा है।  

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 15 October 2022 12:07

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.