×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

एकजुट होकर करना होगा दीनदयाल के विचारों का संरक्षण - कोमल जंघेल Featured

 
 
 

छुईखदान. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर छुईखदान में मंडल में पौधारोपण कर श्रमदान किया गया। मंडल भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम में अपने विचार रखते पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि दीनदयाल जी के विचारों से ही पार्टी एक पौधे से वट वृक्ष बनी है। ये हम सभी का दायित्व है कि एकजुट होकर उसका संरक्षण करें और उन विचारों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

 
अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए किया कार्य - प्रेम नारायण
 
हुए मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण चंद्राकर ने कहा कि दीनदयाल जी का पूरा जीवन एकात्म मानववाद को समर्पित रहा। और उन्होंने अंतिम पायदान में रहने वाले व्यक्ति के उत्थान को लेकर कार्य किया। 
 
 
पूरा जीवन प्रेरणा - दीपाली जैन
नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. दीपाली जैन ने कहा कि दीनदयाल जी का पूरा जीवन प्रेरणा है। संघर्षों के बावजूद उन्होंने सिद्धांतों की राह नहीं छोड़ी। और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। 
सुदृणता के लिए किया कार्य - गिरिराज किशोर
 
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरिराज किशोर दास ने कहा कि दीनदयाल जी ने उच्च सिद्धांतों के साथ जनसंघ की नींव रखी,और सतत अंतिम व्यक्ति की सुदृनता के लिए कार्य करते रहे। 
 
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत शर्मा,जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र जैन,राजलक्ष्मी पंसारी,आशीष जैन,राकेश वैष्णव,इमरान खान,प्रदीप श्रीवास्तव,ज्ञान यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
 
 
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.