रायगढ़। जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने दो महिलाओं को धारधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। बीच बचाव करने आई एक अन्य महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर क्षेत्र के तडोला गांव में आज सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया था। झगड़ा बढ़ने पर तैश में आये युवक ने दो महिलाओं पर धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वंही एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे रायगढ़ मेकाहारा में भर्ती किया गया है।
इधर दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने पर एसपी संतोष सिंह ने पँहुच कर मौका मुआयना किया। पुसौर पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।