रायगढ़। जिला भाजपा में चल रहे अंर्तकलह एवम गुटबाजी के कारण नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नही हो पा रहा है। आज प्रदेश प्रवक्ता शिवरतन शर्मा नाम तय करने रायगढ़ आये थे। 5 घंटे तक संगठन स्तर एवम पार्षदों से राय शुमारी करने के बाद भी आम सहमति नही बन पाई जिससे शिव रतन शर्मा को नाम की घोषणा किये बगैर ही वापस जाना पड़ा।
मीडिया से हुई चर्चा में शिवरतन शर्मा ने गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि संगठन के नियम अनुसार नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवम महासचिव की अनुमति आवश्यक है। उंनसे संपर्क नही हो पाने की बजह से घोषणा नही की जा रही है। इन्होंने यह भी कहा कि जब तक नाम की घोषणा नही हो जाती तब तक पूर्व नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल ही भाजपा पार्षद दल के नेता होंगे। आप को बता दे कि नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के लिए पार्षद पंकज कंकरवाल, सुभाष पांडेय,पूनम सोलंकी, सीनू राव व अशोक यादव ने अपनी अपनी दावेदारी ठोकी है।