खजुराहो मध्यप्रदेश के जैन मंदिर में 21 से 24 अक्टूबर तक चली कार्यशाला में 13 कलाकारों के बीच गूजी विश्वविद्यालय की ख्याति।
जैन मुनि ने गदगद होकर की तारीफ और अनुयायियों ने 11 हजार रुपए देकर किया सम्मानित।
नियाव@ खैरागढ़
खजुराहो मध्यप्रदेश के जैन मंदिर में 21 से 24 अक्टूबर तक चली कार्यशाला में पूरे भारत से 13 कलाकारों ने हिस्सा लिया। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में एमएफए के छात्र रवि पैकरा भी इनमें से एक था। शरद पूर्णिमा को जैन मुनि आचार्य विद्या सागर जी के अवतरण दिवस पर उसने रंगोली से उनकी तस्वीर बना दी। इसे देखने के लिए जैन मुनियों के साथ आचार्य खुद चार बार आए।
मुनिश्री के अवतरण दिवस पर रंगोली से उनकी तस्वीर बनाता रवि।
वहां पहुंचे समाज के हरेक व्यक्ति ने उसकी तारीफ की। इसके बाद रवि को 11 हजार रुपए देकर मंच पर सम्मानित किया गया। रवि ने बताया कि वह छुईखदान निवासी सुधीर जैन के साथ पिछली बार भी वहां गया था। तब मुनिश्री ने खुद इस वर्कशॉप की जानकारी देते हुए उन्हें आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि 21 से 24 अक्टूबर तक होने वाली वर्कशॉप में देशभर से आर्टिस्ट आएंगे। उनके आज्ञा के अनुसार मैं दोबारा वहां पहुंचा। शरद पूर्णिमा के एक दिन पहले उनका अवतरण दिवस मनाने की तैयारी चल रही थी।
तभी मैंने रंगोली से उनकी तस्वीर बनाने की प्लानिंग की। सुबह से जुटा रहा। इस दौरान रंगोली को देखने के लिए जैन मुनियों का तांता लग गया। स्वयं आचार्य भी चार बार इसे देखने आए और गदगद हुए। मुझे आशीर्वाद दिया।
रंगोली देख गदगद हुआ समाज और रवि को किया सम्मानित।
इन कलाकारों के साथ रवि ने किया काम
महेश कुमार कुमावत व बृजमोहन कुमावत किशनगढ़, शशि राव बिरादर गुलबरगा, यशवंत जोशी झांसी, रघुवीर गोरखपुर, मनीष चंदेरिया ग्वालियर, अतुल गेंदले पुणे, कुशाल सदाशिव नाशिक, योगेश यादव भोपाल और साहिल इंदौर।