×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

चुनाव के लिए बनाई रंगोली, छापे पोस्टर और लिखे नारे भी...

पोस्टर, नारा लेखन और रंगोली स्पर्धा में 37 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा  जिला लोक शिक्षा समिति एवं नोडल अधिकारी स्वीप प्लान के तहत हुई स्पर्धा।

 

नियाव@ विवि

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें नारा लेखन, पोस्टर और रंगोली स्पर्धा आदि शामिल है। इन स्पर्धाओं में विश्वविद्यालय के 37 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य मतदाताओं को प्रेरित करना एवं मतदान हेतु उत्साहित करना था। मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्ेश्य से छात्रों ने मनोरम रंगोलियां बनाईं। चित्रकला विभाग के माध्यम से ही पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मतदाता जागरूकता अभियान पर लिखे गए नारों को बैनर के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर एवं विश्वविद्यालय के बाहर तथा गोद ग्राम में लगाया भी गया है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया।

इन छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार

नारा लेखन प्रतियोगिता में बीए नाट्य विभाग के अमन तिग्गा, बीए लोक संगीत की रूपेश्वरी वर्मा, एमए तबला के अमित कनौजिया को पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में बीएफए की श्राची जैन, निर्वेर साहू और काजल वर्माइनाम मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में लक्ष्मी नरायण साहू, अभिलाष देवांगन और आस्था दुबे पुरस्कृत हुए।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 09 January 2020 12:12

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.