पूर्व कप्तान MS Dhoni की बायोपिक फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। वह मूवी काफी हिट भी हुई थी। इसी के बाद अब पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष Sourav Ganguly की बायोपिक बनने जा रही हैं।
मीडिया रिपोटर्स् के अनुसार जाने-माने फिल्म निर्माता Karan Johar और Sourav Ganguly की इसी सिलसिले में कई बार मुलाकात हुई हैं।
मोहम्मद अजहरूद्दीन, एमसी मैरीकॉम, महेंद्रसिंह धोनी और संदीप सिंह जैसे बहुत से खिलाडियों पर बायोपिक बन चुकी है, जो बहुत सफल भी हुई है। इसके अलावा अभी भी कई अन्य खिलाड़ियों पर बायोपिक का काम चल रहा है। महेंद्रसिंह धोनी के बायोपिक को बहुत पसंद भी किया गया था, सुशांत सिंह राजपूत ने उसमें मुख्य भूमिका निभाई थी।
इसी कड़ी में नया नाम पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का जुड़ जाएगा। पहले एकता कपूर उन पर बायोपिक बनाना चाहती थी लेकिन बात नहीं बन पाई। अब इस मामले में Karan Johar का नाम जुड़ गया है।
Sourav Ganguly को क्रिकेट जगत में 'दादा' के नाम से जाना जाता है, इसके चलते इस फिल्म का नाम 'दादागीरी' हो सकता है। Sourav Ganguly ने कहा, 'एकता कपूर से मेरी एक बार मुलाकात हुई थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। यह सही है कि इस समय खेलों पर कई बायोपिक बनाई जा रही है लेकिन मैंने सोचा नहीं था कि मेरे उपर बायोपिक बनाई जाएगी। मैं उम्मीद करता हूं कि यदि मेरी बायोपिक बनाई गई तो दर्शक उसे पसंद करेंगे।'
रितिक रोशन को खुद का रोल निभाते देखना चाहेंगे दादा
कुछ समय पहले जब एक टॉक शो के दौरान सौरव गांगुली से पूछा गया था कि यदि उन पर बायोपिक बनी तो वे किस एक्टर को खुद का रोल निभाते हुए देखना चाहेंगे तो उन्होंने रितिक रोशन का नाम लिया था। सौरव गांगुली रितिक रोशन को बहुत पसंद करते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यदि यह फिल्म बनी तो बहुत सफल होगी क्योंकि जहां गांगुली का मैदान के अंदर प्रदर्शन जितना धमाकेदार रहता था, वहीं मैदान के बाहर उनका नाम कई विवादों के साथ जुड़ा रहा है।