×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

साधना बोलीं- उद्योगपतियों का कर्जा चुटकी में माफ और किसानों से सौतेला व्यवहार कर रही दोनों सरकारें

जंगल पट्‌टी में ली सभाएं / साल्हेवारा और पैलीमेटा में केंद्र और राज्य सरकारों पर किए प्रहार। चर्चा में कहा- किसानों और युवाओं के करोड़ों रुपए लूटकर ले गए कई छोटे मोदी।

नियाव@ खैरागढ़

1. कांग्रेस की युवा स्टार प्रचारक साधना भारती दूसरे दिन लगातर दौरे पर रहीं। रविवार को साल्हेवारा और पैलीमेटा की सभा में उन्होंने कहा कि किसान अपने हालात पर आंसू बहा रहे हैं। किसानों व नौजवानों के करोड़ों रुपए मोदी जी के शासन में कई छोटे मोदी लूट ले गए। ललित-नीरव विदेश में आराम फरमा रहे हैं।


2. खैरागढ़ में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता त्रस्त है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उसका कारण है कि छत्तीसगढ़ सरकार और मोदी सरकार ने किसानों के साथ हमेशा से सौतेला व्यवहार किया है। ये उद्योगपतियों का साथ देती हैं। कम से कम 15 लाख करोड़ रुपया इन्होंने गिनती के उद्योगपतियों की जेबों में भर दिया।


3. किसान कर्ज माफ करने को कहता है तो मध्यप्रदेश में ये गोलियां चलवाते हैं। किसान पूरी तरह से परेशान है। हताश है। निराश है। उसे आशा की किरण नजर आ रही है तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से नजर आ रही है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही वह पार्टी है, जिसने एक समय पर जब किसान घास खाने पर मजबूर था बुंदेलखंड के अंदर तब राहुल गांधी जी ने देशभर में दौरे किए। तब हमने 75 हजार करोड़ रुपए कर्जा माफ करने का काम किया था।


4. आज हम देखते हैं भाजपा जुमलेबाजी करती है। बीच में बोनस त्योहार मनाया गया। त्योहार तो हर साल मनाया जाता है तो बोनस भी हर साल दीजिए। आप तो तब त्योहार मनाते हैं, जब आपको चुनाव दिखाई देता है। आप चुनावी हथकंडे मत अपनाइए।


5. सवाल के जवाब में कहा- कांग्रेस ने जातिवाद के हिसाब से टिकट नहीं दिया। हमने उनको टिकट दिया जो मजबूती से खड़े रहे। ये लोकतंत्र है साहब, राजतंत्र नहीं है। राजतंत्र में रानी की कोख से जो पैदा होता था, उसे राजा बना देते थे। लेकिन लोकतंत्र में किसान, मजदूर का बेटा भी राजा बन सकता है। आज लोग लोधी, कुर्मी, साहू नहीं देख रहे हैं। लोग ये देख रहे हैं कि किसानों के साथ कौन खड़ा रहा।


6. आज भी कांग्रेस पार्टी ही साथ खड़ी है। आज भी छत्तीसगढ़ में सरकार बनेगी तो दस दिन के अंदर हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे। दो साल का बकाया बोनस देने का काम करेंगे। धान के कटोरे की क्या हालत कर दी रमन सिंह ने?


7. ये किसानों का प्रदेश है। उनका साथ कांग्रेस पार्टी ने दिया है। नोट बंदी करके आपने जनता को परेशान किया। इनका संबंध कुर्सी से है। हम इस बार पूरा प्रदेश जीतेंगे।


और राजनांदगांव की राजनीति पढ़ें...

कांग्रेस में कलह / करुणा ने ली शहर अध्यक्ष की क्लास तो पार्षदों पर बिफरे शर्मा

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 09 January 2020 12:12

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.