×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

समीक्षा : बैठक में भाजपा नेताओं ने किया 10 हज़ार मतों से जीत का दावा Featured

खैरागढ़ 00 चुनाव परिणाम से पहले ही गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने समीक्षा बैठक की। जिसमें बूथवार लिए गए आंकड़े के बाद भाजपा प्रत्याशी सहित भाजपा नेताओं ने जीत का दावा किया है। भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता मेरे लिए परिवार का हिस्सा है मैंने अपने से छोटे को अपना छोटा भाई व बड़ों को परिवार के बड़ों की तरह सम्मान दिया है,फिर भी चुनाव के दौरान कहीं किसी कार्यकर्ता में नाराजगी रही हो तो नाराजगी को हमेशा बनाए ना रखें। मेरे दिल में आप सभी के लिए सम्मान है। बैठक में विधानसभा प्रभारी मूलचंद लोधी, जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू,पूरन जंघेल,रामाधार रजक,तीरथ चंदेल,गिरिराज किशोर दास वैष्णव,आनंद सिन्हा,जीवनदास रात्रे,हरप्रसाद वर्मा,राकेश ताम्रकार,निजाम मंडावी,प्रेमनारायण चंद्राकर, जीवन देवांगन,राजेश मेहता, पारस ठाकरे,विनय देवांगन, केशव चंदेल,विकेश गुप्ता,अनिल अग्रवाल,प्रकाश सिंह,आयश सिंह,आशीष सिंह, शशांक ताम्रकार,नीलिमा गोस्वामी,कीर्ति वर्मा, गिरजा चंद्राकर,प्रीति यादव,दीपाली जैन,कांता यादव,कोमल वर्मा, श्यामपाल ताम्रकार,राकेश ठाकुर, चंद्रशेखर यादव,कमलेश कोठले, शौर्यादित्य सिंह,विनय चोपड़ा,अवध वर्मा,अंकित अग्रवाल,ऋषि सिंह,जय प्रकाश साहू, मंजीत सिंह,सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


गंडई से मिलेगी लीड


विक्रांत ने मंडल वार समीक्षा रिपोर्ट को बताते हुए कहा कि जो साल्हेवारा में लीड लेता है। वही खैरागढ़ विधानसभा का चुनाव जीतता है। इस चुनाव में हम साल्हेवारा के साथ छुईखदान,खैरागढ़ शहर,खैरागढ़ ग्रामीण में लीड लेंगे। फीडबैक के मुताबिक सबसे अच्छी स्थिति गंडई मंडल में रहेगी। इस तरह हम खैरागढ़ विधानसभा जीतेंगे।


10 हज़ार वोट से जीत रहे विक्रांत - रोहरा


प्रदेश से पहुंचे वरिष्ठ नेता जगदीश रोहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने उपचुनाव में यहां काम किया है। मुझे पता है कि खैरागढ़ विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता निष्ठावान हैं। जिनके काम पर कोई संदेह नही है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश से भी समीक्षा की है जिसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि खैरागढ़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह 10 हजार वोटों से जीत रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हमारी जीत सुनिश्चित है। 


कार्यकर्ताओं ने किया उत्साह से काम - कोमल


पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने कहा कि मैंने भी पिछला चुनाव लड़ा किन्तु इस बार कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह से काम किया उसकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। विधानसभा चुनाव संचालक सचिन बघेल ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाने वाली है बस 3 दिसंबर का इंतजार है जब खैरागढ़ में भाजपा की जीत का विजय जूलूस निकलेगा। 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.