खैरागढ़ : रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार प्रभारी प्राचार्य जितेन्द्र साखरे के मार्गदर्शन में छात्रसंघ प्रभारी जे.के. वैष्णव की उपस्थिति में 26 नवम्बर 2022 शनिवार को संविधान दिवस पर शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्रसंघ प्रभारी जे.के वैष्णव ने भारतीयसंविधान निर्माण की संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि डॉ. बी.आर. अम्बेडकर भारतीय संविधान प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष रहें। भारतीय संविधान निर्माणमें अथक परिश्रम से 02 वर्ष 11 माह एवं 18 दिन का समय लगा। भारत का संविधान हमारे देश की आत्मा है इसे रेखांकित किया। प्रभारी प्राचार्य जितेन्द्र साखरे नेसंविधान निर्माण के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तृत जानकारी देते हुए संविधान निर्माण में विभिन्न देशो के संविधानों के प्रमुख बातो को समाहित करते हुएलोकप्रिय लिखित संविधान निर्माण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्राध्यापको, शिक्षक स्टाफ, कर्मचारीगण एवं समस्त छात्र/छात्राओं को भारतीय संविधानका प्रस्तावना उद्देशिका का सामूहिक वाचन के साथ शपथ दिलाया गया। संविधान दिवस पर परिचर्चा के तहत सुरेश आडवानी, मुकेश वाधवानी सहित स्टाफ केसदस्यो ने अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन छात्रसंघ प्रभारी जे.के. वैष्णव ने किया।