
खैरागढ़: प्रदेश भाजपा के आह्वान पर प्रत्येक जिला मुख्यालय में 16 मई को जेल भरो आंदोलन में सम्मिलित होने के लिये मंडल पांड़ादाह भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर, मंडल के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन में सम्मिलित होने के लिये रूप रेखा व तैयारी के संबंध में पूर्व विधायक विनोद खांडेकर द्वारा बैठक कर तैयारी एवं समीक्षा कर मंडल से अधिक से अधिक कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन में सम्मिलित होकर भूपेश बघेल सरकार की तानाशाही रवैया की जवाब देने के लिये तैयार रहने का आहवान किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्री घम्मन साहू ने भी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए, सभी से आह्वान किया कि पांडादाह मंडल के एक-एक कार्यकर्ता भूपेश बघेल सरकार के तानाशाही रवैये से हालाकान एवं परेशान है तथा उन्हें सबक सिखाने सभी कार्यकर्ता तैयार होकर जेल जाने को भी तैयार है।

बैठक का संचालन महामंत्री ज्ञानदास बंजारे एवं आभार प्रदर्शन पूर्व जनपद अध्यक्ष टिलेश्वर साहू द्वारा किया गया बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष कमेलश सिंह भदोरिया जनपद सदस्य तोपसिंह राजपूत, पुकराम सिन्हा वरिष्ठ पदाधिकारी शिवराम सिन्हा, जवरीलाल जैन, संतोष देवांगन, करिया साव, संजय यदु, युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवन वर्मा, लिलाराम साहू, क्षत्रपाल चौधरी, यादव राम वर्मा, रोशन साहू, विष्णु साहू, सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओंगण के उपस्थिति में जेल भरो अंदोलन की तैयारी एवं भाजपा के महत्वपूर्ण कार्य शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर विस्तारक द्वारा की जा रही कार्यों का भी समीक्षा किया गया। बैठक के अंत मंडल महामंत्री ज्ञानदास बंजारे एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष भुवन 'वर्मा का जन्मदिन सभी कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर किया गया। और दोनो पदाधिकारियों का सभी ने बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
