पूर्व विधायक ने आयोजन को सराहा
पांडादाह. महिला मोर्चा की टीम ने तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरोजनी बंजारे पूर्व विधायक डोंगरगढ़ थीं, अध्यक्षता किरण साहू अध्यक्ष जिला महिला मोर्चा राजनाँददगांव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में घम्मन साहू सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव, देवकुमारी साहू महामंत्री जिला महिला मोर्चा , खुमान देशलहरे अध्यक्ष जिला अनुसुचित मोर्चा, टिलेश्वर साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष, डाॅ बिशेसर साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा पांडादाह,मौजूद रहे। सर्वप्रथम भारत माता के तैलचित्र पर पूजा अर्चना पश्चात् महिलाओं से संबंधित खेलों का शुभारंभ किया गया।
नारियल फेंक और कुर्सी दौड़ में इन्होंने बाज़ी मारी
विभिन्न खेंलों में मंडल से आये बड़ी संखया में महिला मोर्चा के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया जिसमें नारियल फेंक में धनेश्वरी वर्मा प्रथम सरीता यदु द्वितिय, कुर्सी दौड़ में पुष्पा साहू प्रथम बिंदु वर्मा द्वितिय, चम्मच दौड में रोशनी प्रथम सरीता द्वितिय, बिंदी लगाओं प्रतियोगिता में बेबी साहू प्रथम, सुई धागा दौड़ में प्रथम सरीता एवं द्वितिय मोहनी यदु रहीं।
समाज और परिवार में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ा
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बंजारे ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि, खेल के अलावा सभी क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान हैं जिस्से समाज व परिवार में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ा हैं, इस अवसर पर श्रीमती किरण साहू ने मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवदास एवं उनके पूरे महिला मोर्चा के टीम की सक्रियता के लिये साधुवाद देते हुये सभी को पार्टी के लिये कार्य करने के लिये प्रोतसाहित किया।
योजनाओं से मिली दिशा
इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं सभापति घम्मन साहू ने नरेन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिये चलाई जा रही योजनाओं अंतर्गत उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, सुकन्या समद्धिृ योजना, सुमन योजना एवं समर्थ योजना के माध्यम से महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। मंडल अध्यक्ष डाॅ बिशेसर साहू द्वारा स्वागत भाषण पश्चात् अतिथियों का सम्मान एवं विजेताओं को पुरूस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ज्ञानदास बंजारे अधिवक्ता द्वारा किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जीवन बंजारे, कमलेश सिंह भदौरिया, अमर साहू, श्रीमती उमा सिन्हा, श्रीमती लिमेश्वरी साहू, श्रीमती पार्वती साहू, वंदना वर्मा, रमेश्वर रामटेके, संतोष कर्ष जिला मंत्री, नरेन्द्र वर्मा महामंत्री, तोपसिंह राजपुत, जितेन्द्र गेन्ड्रे, पार्थ गेन्ड्रे, गोरेलाल वर्मा, संजय यदु, भुवन वर्मा, नरायण साहू, विष्णु दास, बंशी वर्मा, गजानंद वर्मा, मानिक टंडन, नरोत्तम सिन्हा, विश्राम वर्मा, संतराम साहू, श्रीमती टामिन सिन्हा, यशोदा साहू, योगिता देवांगन, प्रमिला रजक, सुशीला टिभन साहू, श्रीमती ममता वर्मा, राहुल देवंागन, परस साहू, सहित मंडल के सभी पदाधिकरीगण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।