×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

आईपीएल की तर्ज पर हुआ रात्रिकालीन क्रिकेट का आयोजन,श्री महाशक्ति ने जीता खिताब Featured

खैरागढ़ 00 नगर के ऐतिहासिक फतेह मैदान में दुधिया रोशनी और कड़कड़ती ठंड के बीच खेल प्रतिभाओं को नया अवसर मिला। आईपीएल की तर्ज पर 9 फ्रेंचाइजी के करीब 117 किक्रेट खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। खैरागढ़ में जनता ने 11 दिन तक चले रोमांचक मैचों का लुत्फ लिया। खैरागढ़ सुपर लिग  के फाइनल मुकाबले में श्री महाशक्ति सेना ने बाजी मारी। वहीं दूसरे स्थान पर गली ग्रुज की टीम रही। जिन्होंने शानदार  प्रदर्शन किया। मार्निंग क्रिकेट क्लब खैरागढ़ के तत्वावधान में पहली बार गैर राजनीतिक तरीके से रात्रिकालीन क्रिकेट का आयोजन किया गया। जिसका जनता के बीच बेहतर संदेश गया और शहर के सैकड़ों खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इस पूरे आयोजन में 9 फ्रेचाइजी ने हिस्सा लिया। इन फ्रेचांइजी को नगर के व्यावसायी, पूर्व खिलाड़ी, खेल प्रेमियों ने खरीदा। इस अभिनव प्रयास का असर यह हुआ कि अगली बार इस आयोजन के और भव्य होने की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है। मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सदस्य शौर्यादित्य सिंह, अंकित तिवारी, विनोद रजक, लाल निकेश सिंह, विकास फोटोनी, संजू पिंजानी, नमन तिवारी, कोमल साहू, सफी रजा, रूपेंद्र साहू, शुभम शुक्ला, अनंत सिन्हा, उत्कर्ष तिवारी, विक्कीगुनी, ललित तिवारी, उमेश पटेल, हेमंत, यश जैन, नितेश सिंह, अनिश सिंह, निक्की सिंह, हर्षदीप सिंह, रोहन वाल्मिक, थान सिंह, सौरभ सिंह का आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

एक अच्छी बात यह भी रही कि फतेह मैदान की दुर्दशा को सुधारने के लिए मार्निंग क्रिकेट क्ल्ब ने खुद की लागत से करीब 10 हजार खर्च कर मैदान में पीच तैयार कर नगर की निरीह राजनीति और प्रशासन के मुंह पर तमाचा जड़ दिया। आयोजन में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रूपए था, जिसे शहर के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवियों ने दिया। वहीं द्धितीय पुरस्कार कारोबारी व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय जैन एवं नमस्कार गारमेंट्स के संचालक प्रदीप जैन ने 25 हजार दिया।


राकेश यादव को दी गई श्रद्धांजलि


खैरागढ़ सुपर लीग के फाइनल मैच के ही दिन नया टिकरापारा निवासी क्रिकेट खिलाड़ी राकेश यादव के निधन की खबर मिलने के बाद खिलाड़ियों ने मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। खिलाड़ियों ने शोक प्रकट करने काली पट्टी लगाकर फाइनल मैच खेला । इस तरह आयोजन में खेल भावना और खिलाड़ी को सम्मान देने की नई परिपाटी भी देखने को मिली।


इन्हें मिला विशेष पुरस्कार


मैन ऑफ द सीरिज दिलीप फोटानी के द्वारा विजय सिंह को दिया गया।

मैन ऑफ द मैच फाइनल का पुरस्कार तामेश्वर को दिया गया।

बेस्ट बेट्समैन का पुरस्का नवीन साहू को दिया गया।

बेस्ट हीटर का पुरस्कार उत्कर्ष तिवारी को दिया गया।

बेस्ट कैच का पुरस्का अंकित तिवारी को दिया गया।

बेस्ट फिल्डर का पुरस्का विनाद रजक गोल्डू को दिया गया।

इमरजिंग प्लेयर का पुरस्का करण यादव को दिया गया।

फेयर प्ले अवार्ड का खिताब द किंग ऑफ पीच को दिया गया।

 

ये रहे अतिथि गण


अतिथि गण के रूप में व्याससायी व भाजपा पार्षद अजय जैन, प्रदीप जैन, राजीव सिंह, हरिश सिंह,धृतेंद्र सिंह लल्लू गुरूजी। खलील कुरैशी, इखलाक मेमन, शुभम सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह, पत्रकार राजू यदु थे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.