विश्वविद्यालय के इतिहास में प्रथम महिला कुलसचिव
ख़ैरागढ़ 00 इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर ने प्रोफेसर डॉ. नीता सिंह गहरवार अधिष्ठाता नृत्य संकाय को आगामी आदेश तक उनके वर्तमान कार्यों के साथ साथ ही कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नीता सिंह गहरवार ने एक सादे समारोह में कुलसचिव का अतिरिक्त पदभा ग्रहण किया। प्रो. नीता गहरवार संगीत विश्वविद्यालय के इतिहास में प्रथम महिला कुलसचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। उक्त अवसर पर प्रभारी कुलसचिव प्रो. काशीनाथ तिवारी, सहायक कुलसचिव राजेश गुप्ता, सहायक कुलसचिव विजय सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं उनके इष्ट मित्रों ने नीता राजेंद्र सिंह गहरवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।