×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी - विजय वर्मा Featured

खैरागढ़ 00 चुनावों के नतीजो से भूपेश सरकार के पांच साल के कामों पर मुहर लगेंगी। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि खैरागढ़ विधानसभा सहित छत्तीसगढ़ राज्य मे दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन रही है। प्रदेश कि जनता नें भाजपा के तमाम षड्यंत्रो के खिलाफ मतदान किया। महतारी वंदन के नाम पर माताओ बहनो को गुमराह करने का भाजपा षड्यंत्र भी जनता नें नकार दिया। जनता नें भूपेश बघेल के काम और चेहरे को देख मतदान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व मे पिछले पांच सालो मे कांग्रेस कि सरकार नें हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया जिससे राज्य के लोगो के जीवन स्तर मे व्यापक परिवर्तन आया। 


षड्यंत्र विफ़ल


विजय वर्मा ने कहा कि महतारी वंदन के नाम पर माताओ बहनो को ठगने का भाजपाई षड्यंत्र भी विफल हो गया है। विजय वर्मा ने कहा कि राज्य मे भाजपा मुद्दाविहीन है चुनाव के दौरान भी भाजपा का मुद्दे का दीवालियापन साफ झलक रहा था। भाजपा झूठे आरोपों और षड्यंत्रो के आधार पर जनता के बीच गयी थी। महादेव एप के नाम पर मुख्यमंत्री कि छवि खराब करने का भाजपा षड्यंत्र भी जनता के सामने बेनकाब हो गया। 


जनता ने नहीं किया भरोसा


वर्मा ने कहा कि भाजपा पूरे चुनाव मे नेतृत्व और मुद्दे के संकट से जूझ रही थी। जनता नें भाजपा के घोषणा पत्र के वायदो को भी झूठ का पुलिंदा माना उस पर भरोसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के पास भूपेश सरकार के काम और घोषणा पत्र के वायदे थे कांग्रेस की सरकार नें अपने पिछले घोषणा पत्र के वायदो को पूरा किया था इसलिए जनता नें कांग्रेस के इस बार के वायदो पर भरोसा कर मतदान कर फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना सुनिश्चित किया है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.