×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैगमार्च Featured

ख़ैरागढ़ 00 आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया। फ्लैग मार्च

के दौरान केंद्रीय बलों बीएसएफ एवं थाना स्टाफ सहित स्कूल 100 की संख्या में बाल उपस्थित थे। केंद्रीय बल (बीएसएफ) के बि कंपनी के इंस्पेक्टर विक्रम कुमार डी कंपनी के कंपनी अधिकारी इंस्पेक्टर दलपत सिंह ने अपनी कंपनी के लगभग 100 जवानों के साथ थाना स्टाफ थाना प्रभारी थाना खैरागढ़ निरीक्षक राजेश देवदास उप निरीक्षक शक्ति सिंह के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च थाना खैरागढ़ से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट से होते हुए इंदिरा कला संगीत विद्यालय खैरागढ़ पुराना थाना से गोल बाजार बक्शी मार्ग इतवारी बाजार होकर वापस में मेन रोड से होते हुए सांस्कृतिक भवन पुराना बस स्टैंड टेंपो चौक नया बस स्टैंड से थाना परिसर पर समापन किया गया। इस दौरान आम लोगों को चुनाव संबंधित जानकारी देते हुए शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए केंद्रीय बल का आगमन की जानकारी दिए गए। फ्लैग मार्च के दौरान केंद्रीय बलों को देखकर लोगों में उत्साह देखा गया। थाना प्रभारी ने फ्लैग मार्च के दौरान आम जनों को कानून का उल्लंघन नहीं करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के हिदायत दिए गए तथा यातायात एवं कानून का पालन करने की समझाइए दी।

Rate this item
(1 Vote)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.