×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

जल आवर्धन योजना : पाइपलाइन से नहीं केनाल से ही आएगा पानी,स्टोरेज कर लिए बिना अधिग्रहण बढ़ाई जा रही ऊँचाईं Featured

ख़ैरागढ़:- अनिश्चितताओं से भरे जल आवर्धन योजना के काम में एक बार फिर प्लान परिवर्तन हुआ है। काम 2019 से चल रहा है। पर आम जनता को इसका लाभ मिलने की संभावनाएं शून्य नज़र आ रही हैं। छिंदारी से पाइपलाइन का पानी लाकर नगर में सप्लाई करने की योजना में अब बदलाव हो चुका है। अब बिना किसी पूर्व कार्ययोजना के एनीकट की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। काम सिंचाई विभाग ने शुरू भी कर दिया है। जिसकी लागत करीब 2 करोड़ 42 लाख 60 हज़ार है। इस खर्च के साथ लगभग 1.20 मीटर ऊंचाई बढ़ाई जानी है। इस ऊंचाई के साथ वर्तमान कार्ययोजना अनुसार गंजीपारा से लगे इसी एनीकट में जल भराव होगा। जिसे बाद में  डब्लूटीपी ( वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ) के माध्यम से नगर में सप्लाई किया जाएगा। हालांकि इसको लेकर भी अभी शंशय है। क्योंकि इससे पहले भी लगभग 80 लाख की लागत से पीएचई से जल शोधन संयंत्र बनाया था जो अभी तक बंद पड़ा हुआ है। 


ज़मीन अधिग्रहण किया नहीं,कर दिया काम शुरू


एनीकट की ऊंचाई बढ़ने के साथ ही नगर के गंजीपारा व लालपुर में कुछ कृषि ज़मीनें भी प्रभावित हो रहीं हैं। जिसमें काफी बड़ा हिस्सा श्री रुक्खड़ स्वामी मंदिर का है। जिसमें गौशाला स्थापित है। इसके साथ कुछ रिहायशी हिस्से भी प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन बिना ज़मीन का अधिग्रहण किए ही एनीकट की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। 


अचानक परिवर्तित हुई योजना


योजना को 5 साल होने जा रहे हैं। लेकिन अब तक सिर्फ़ पाइपलाइन डाले जाने और डब्लूटीपी का काम ही पूरा हुआ है। उस स्थिति में अब पूरी योजना का काम परिवर्तित कर दिया गया है। छिंदारी बांध से पाइप लाइन से पानी लाने के बजाय अब केनाल से ही पानी आएगा। जिसे सप्लाई किया जाएगा।


एस्टीमेट में है अधिग्रहण का प्रावधान 


एनीकट में ऊंचाई बढाने का एस्टीमेट जल संसाधन विभाग ने तैयार किया है। जिसमें साफ तौर पर भू अधिग्रहण का उल्लेख है। उसके बावजूद बिना अधिग्रहण किए ही काम शुरू कर दिया गया है।


ये योजना की खामियां


00 पूरे शहर की गंदगी नाले और नालियों से नदी में गिरती है,काम पूरा हुआ तो वही पानी शहर में सप्लाई होगा।

00 पाइपलाइन से पानी लाना ही इस योजना की आत्मा थी। जिसे ही खत्म कर दिया गया।


सामान्य सभा में उठेगा मुद्दा - विनय देवांगन,वरिष्ठ पार्षद


नगरपालिका में वरिष्ठ पार्षद विनय देवांगन ने कहा कि पाइपलाइन से शुद्ध पानी लाकर शहर में सप्लाई करना ही योजना के मूल में था। अब अचानक योजना में बदलाव कर दिया गया है। जिसे लेकर सामान्य सभा में चर्चा भी नहीं की गई है। इस मुद्दे को उठाया जाएगा।


पालिका करेगी अधिग्रहण - एम के पराते,ई ई सिंचाई विभाग


जल संसाधन विभाग के ई ई एम के पराते ने बताया कि एनीकट का काम शुरू हो गया है। लेकिन अधिग्रहण की कार्यवाही करने की जवाबदारी नगरपालिका की है। जल भराव के लिए ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। 


बाद में दे पाऊंगा जानकारी - कुलदीप झा,प्रभारी सीएमओ,नगरपालिका


नगरपालिका प्रभारी सीएमओ कुलदीप झा ने बताया कि उन्होनें अभी जॉइन किया है। कार्ययोजना में बदलाव हुआ है। पर बाकी डिटेल वे बाद में दे पाएंगें।

 

कार्ययोजना में हुआ है बदलाव - दीपाली तंबोली,सब इंजीनियर,नगरपालिका


पालिका में सब इंजीनियर दीपाली तंबोली ने बताया कि कार्ययोजना में बदलाव किया गया है। अब केनाल से एनीकट भरा जाएगा । फिर वही पानी होगा शहर में सप्लाई किया जाएगा 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.