हर इंसान का एक सपना होता है कि वह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों पर अपना घर बनाये और रहे। और बहुत से लोग अपने इस सपने को पूरा भी करते हैं। दुनिया में बहुत से काफी मशहूर तथा सुन्दर जगह हैं। लेकिन एक ऐसी खूबसूरत जगह भी है जो है तो काफी सुन्दर पर वहां लोग ज़िंदा नहीं रह सकते।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में जो खूबसूरत तो बहुत है लेकिन यहां जीवन जीने की तमाम संसाधन होने के बाद भी किसी के रहने की या जिंदा रहने की कोई संभावना नहीं हैं। यही नहीं धरती पर पाई जाने वाली 87 लाख प्रजातियों में से एक प्रजाति भी इस स्थान पर जिंदा नहीं रह सकती है।
इस स्थान पर आपको पानी से लेकर जिंदा रहने के लिए तमाम संसाधन मिल जाएंगे, बावजूद इसके यहां जिंदा रहना मुश्किल है। दरअसल, यूरोपीय शोधकर्ताओं ने एक ऐसी धरती की खोज की थी, जहां पर पानी तो बहुत है लेकिन जीवन नहीं।
आफ्रीका महाद्वीप के देश इथियोपिया में ये अजीबोगरीब और रहस्यमयी जगह स्थित है। ऐसा माना जाता है कि यहां का वातावरण मंगल ग्रह के वातावरण से मिलता-जुलता है।
यहाँ है धरती का सबसे खतरनाक वातावरण

शोधकर्ताओं के शोध के मुताबिक, इस स्थान पर पानी, हवा और वातावरण में एसिड, नमक और जहरीली गैसें पाई जाती हैं। साथ ही इस जगह की पीएच वैल्यू भी निगेटिव है। इसलिए यहां पर जीवन की संभावना न के बराबर है। इतना ही नहीं यहां धरती का सबसे खतरनाक और खराब वातावरण है। यहां प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। यहां सर्दियों में अधिकतम तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।
यहाँ देखने मिलेंगी आपको रंगबिरंगी जगह

यहां की झीलों के अंदर छोटे-छोटे ज्वालामुखी हैं, जो सालभर जहरीली गैसें और रसायन उगलते रहते हैं। जिसके चलते यहां की जमीन रंग बिरंगी हो गई है, इस जगह को डलोल जियोथर्मल फील्ड के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर आपको दुनिया के सभी रंग देखने को मिलेंगे।
2005 के बाद से पूरी जगह हुई वीरान

यहां मौजूद ज्वालामुखी की वजह से यहां की डनाकिल झील में जहरीली गैसें, नमक, एसिड की मात्रा सबसे अधिक मिलती है। बताया जा जाता है कि यहां से कुछ दूरी पर बसा एक गांव पूरी तरह से बीरान हो गया। साल 2005 के बाद से इस गांव में कोई रहने नहीं आया और तब से लेकर आजतक ये गांव बीरान पड़ा हुआ है। इस स्थान पर अब सिर्फ शोधकर्ता और कुछ फोटोग्राफर्स ही घूमने के लिए आते हैं।