गंडई पंडरिया. रविवार 25 सितंबर को गंडई रेस्ट हाउस में भाजपाइयों ने गरीब और दलित लोगों की आवाज़ कहे जाने वाले राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 160वीं जयंती सादगी से मनाया गया। भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है। जन्म दिवस को अंत्योदय दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है, वे भारतीय जन संघ के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आर एस एस) के विचारक थे,गंडई के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो ने उपाध्याय जी के पुण्य आत्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी तरह सादगी से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करने एव उनके आदर्शों में चलने का आव्हान किया।कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।