×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

संघ की बैठक में उठा प्रमोशन का मुद्दा,सीनियर कर्मचारियों ने कहा - 10 साल से पात्र तक रहे राह Featured

 

ख़ैरागढ़. गुरुवार को नवगठित विवि कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की पहली बैठक आयोजित हुई,जिसमें संघ के पदाधिकारियों को कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी। बैठक में पदाधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगों को रखा गया। कर्मचारी गण लक्ष्मी सिंह,जे एन साठिया, नरेश प्रताप सिंह, कैलाश हुमने, सी.आर.कुंजाम,राजू कश्यप,अशोक चोखन्द्रे,असित चौहान ने बैठक प्रमोशन का मामला उठाया। पदाधिकारियों के समक्ष अपनी मांगों को रखते हुए इन सभी ने कहा कि विवि के सीनियर कर्मचारी अब भी प्रमोशन से वंचित हैं। और बीते 10 सालों से अपने प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जबकि वे सभी प्रमोशन के पात्र हैं। सीनियर कर्मचारियों ने कहा कि अपात्रों को प्रमोशन मिल गया है। लेकिन पात्र अब भी प्रमोशन की राह तक रहे हैं। बैठक का संचालन अजय पांडेय ने किया।

समयमान वेतनमान,क्रमोन्नति और मेडिकल सुविधा की मांग 

 

वहीं अन्य कर्मचारियों ने समयमान वेतन मान, क्रमोन्नति,मेडिकल सुविधा सहित प्रदेश के अन्य विवि के कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं की भी मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि समयमान वेतन मान का लाभ और सुविधाओं का लाभ न मिलने से कमर्चारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

दिलाया विश्वास 

 

नवगठित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि सभी मांगों विवि की कुलपति सहित सभी आवश्यक माध्यमों तक रखा जाएगा। अध्यक्ष प्रखर शरण सिंह, जे एन साठिया,मुकेश भट्ट,व अन्य पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि संघ का गठन ही कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए हुआ है। इसलिए इसका ध्यान रखा जाएगा।

ये रहे मौजूद 

 

बैठक में वरिष्ठ सदस्य राजेश गुप्ता,कौशल जैन,निधि सिंह,मधु श्रीवास्तव,भुनेश्वरी ठाकुर,लक्ष्मी उइके,समारू,चन्दन श्रीवास,धन्ना,उदासा बाई रजक, दाऊ लाल चंद्रवंशी,सौरभ चौहान,कन्हिया यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

नहीं शामिल हुए दूसरे संघ के अध्यक्ष 

 

इससे पूर्व से कार्य कर रहे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आलोक सिंह,चंद्रप्रकाश गायकवाड़,सचिन पटेल सहित दूसरे संघ के कुछ सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए।हालांकि अध्यक्ष प्रखर और पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि कर्मचारी हित में सभी कर्मचारी एकजुट है। 

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 19 November 2021 14:18

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.