×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

भागवत बने जनपद पंचायत ख़ैरागढ़ के सांसद प्रतिनिधि,गुप्ता पालिका में रहेंगें यथावत Featured

 

 

ख़ैरागढ़. सांसद संतोष पांडेय ने सांसद प्रतिनिधियों की घोषणा की है। जिसमें शहर मंडल के पूर्व महामंत्री रहे भागवत शरण सिंह को जनपद पंचायत ख़ैरागढ़ के लिए सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है। वे ख़ैरागढ़ ब्लॉक के क्रियाकलापों में सांसद पांडेय का प्रतिनिधित्व करेंगें। सिंह इससे पहले भाजपा संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। बीते कई सालों से वे लगातार सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। सिंह पर्यावरण के लिए समर्पित स्वयंसेवी संस्था निर्मल त्रिवेणी महाअभियान के संयोजक हैं। साथ ही नई शुरुवात संस्था के संचालक है। भागवत शरण प्रतिष्टित श्री रुक्खड़ स्वामी ट्रस्ट समिति के उपाध्यक्ष हैं। घोषित सूची में सामान्य सभा की बैठक के लिए नगरपालिका प्रतिनिधि बनाए गए राकेश गुप्ता को यथावत रखा गया है। और वे नगरपालिका में सांसद पांडेय के प्रतिनिधि बने रहेंगे। श्री गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता और जनपद पंचायत ख़ैरागढ़ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। सूची की घोषणा होने पर भागवत शरण को पूर्व विधायक कोमल जंघेल,वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र जैन,किसान मोर्चा जिला महामंत्री खम्मन ताम्रकार,अधिवक्ता टी के चंदेल,वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीचंद आहूजा,जिला सदस्य विकेश गुप्ता,मंडल अध्यक्ष नूनकरण साहू,छुईखदान मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण चंद्राकर, गंडई मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल,साल्हेवारा मंडल अध्यक्ष निजाम सिंह मंडावी, छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ.दीपाली जैन,गंडई नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार मंडल भाजपा उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर,कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास,छुईखदान पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत जैन,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक सूरज देवांगन,अधिवक्ता राजीव चंद्राकर,उत्तम दशरिया,मीडिया प्रभारी शशांक ताम्रकार,महेश गिरी गोश्वामी,मंजीत सिंह सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं। महाअभियान के वरिष्ठ सदस्य शमशुल होदा खान,मंगल सारथी,गौतम सोनी,शिवम नामदेव,विजय प्रताप सिंह,मनीष ताम्रकार ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

संगठन में रहे थे सक्रिय

 

भागवत लंबे से समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे थे। बतौर ख़ैरागढ़ विधानसभा मीडिया प्रभारी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी। और भाजपा में शक्ति के प्रभारी से लेकर बूथ प्रभारी तक के दायित्वों का निर्वहन किया। बतौर महामंत्री रहते शहर मंडल की मज़बूत संरचना में भी सिंह ने महत्वपूर्व भूमिका निभाई थी। 

 

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.