×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

बीजापुर में दो महिला नक्सली गिरफ्तार, भीड़ को भड़काने की कोशिश नाकाम... जानिए कितने रुपए का है इनाम Featured

छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, खबर मिली है कि दो इनामी महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीजापुर जिले के गंगालूर और पामेड़ क्षेत्र में मंगलवार को दो इनामी महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका…1 फरवरी से करें आवेदन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीते सोमवार को गंगालूर थााना क्षेत्र में सुरक्षा बलोें को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब पदेड़ा-चेरपाल की ओर था, तभी सुरक्षा बलों ने पदेड़ा गांव में घेराबंदी कर एक इनामी महिला नक्सली कोरसा मासे उर्फ शांति (24) को गिरफ्तार किया गया। जिस पर लगभग आठ लाख रूपये का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला नक्सली माड़ डिवीजन में कंपनी नम्बर एक की प्रमुख सदस्या है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार महिला नक्सली पिछले वर्ष दिसंबर में गंगालूर क्षेत्र में चल रहे सड़क-पुलिया आदि के निर्माण कार्यों और नए शिविर खोलने के विरोध में हुई रैली में वह शामिल थी। इसी दौरान वह भीड़ को भड़काने की कोशिश की थी। उन्होने बताया कि एक और अन्य घटना में पामेड़ थाना क्षेत्र से एक और महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जिला बल और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को पामेड़ क्षेत्र पर गश्त के लिए रवाना किया गया था और इसी गश्त के दौरान जिला बल ने चेरला मार्ग से दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन की अध्यक्ष सुनीता कारम (20) को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका…1 फरवरी से करें आवेदन

साथ ही साथ अधिकारियों ने बताया कि उस गिरफ्तार महिला नक्सली पर एक लाख रूपये का इनाम था।तथा उसके खिलाफ पामेड़ थाना क्षेत्र में बने नए शिविर पर पिछले साल दिसंबर महिने में गोलीबारी करने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद गिरफ्तार नक्सलियों को अदालत में पेश भी किया गया।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 21 January 2021 12:01

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.