रायपुर : छत्तीसगढ़ के पश्चिम रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय ने बीते दिन लॉक डाउन में मंदिरों को खोलने की बात रखी है।विधायक का कहना है कि मंदिरों और धार्मिक स्थलों में हिंदुओं की आस्था होती है जिससे उन्हें किसी भी कठिन परिस्थिति से गुजरने के लिए मदद मिलती है।
यदि लॉक डाउन में अन्य चीजों में छूट मिल रही है तो मंदिरों में भी सामाजिक दूरी को बनाते हुए पूजा पाठ करने की अनुमति होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें :रियल हीरो सोनू सूद से शख़्स ने कहा - 'बिहार में लोग आप की मूर्ति बनवाने की तैयारी में है', देखिए क्या जवाब मिला
बताते चलें कि विकास उपाध्याय भी भगवान और धर्मों में विशेष रुचि रखने वाले विधायक हैं जो मंदिरों को खोले जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचे हैं। विधायक उपाध्याय ने कहा कि बिना किसी देरी के अब इस मुद्दे पर निर्णय लिया जाना चाहिए और मंदिरों के द्वार खोले जाने चाहिए।
विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि आम लोगों ने भी इस बात की इच्छा जाहिर की है कि मंदिरों को खोला जाना चाहिए। इसलिए विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है और इस संबंध में 1 जून से प्रदेश के मंदिरों के द्वार खोले जाने के निर्णय पर गौर करने की बात कही है।
विधायक उपाध्याय का कहना है कि मंदिरों को सेनिटराइज करके लॉक डाउन संबंधी नियमों के तहत पूजा-पाठ की अनुमति जारी की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें :
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।