खैरागढ़ 00 उड़िसा इंस्टिटयूड ऑफ सेल्फ रिलेशन भुवनेश्वर के संयोजक सी. वी.आर. सुबुद्धि ने पत्र प्रेषित कर उड़िसा के उच्च राष्ट्रीय सम्मान राष्ट्रीय भारत विकास एवार्ड 2022 हेतु प्रो. डॉ. नीता राजेन्द्र सिंह गहरवार को राष्ट्रीय सेमीनार के गरिमामय सम्मान समारोह में सम्मानित करने के लिये आमंत्रित किया है। दिनांक 06 जनवरी 2023 को भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय एवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। इंस्टिटयूट ऑफ सेल्फ रिलेशन भुवनेश्वर के संयोजक सी.वी.आर. सुबुद्धि ने गहरवार को बधाई देते हुये भुवनेश्वर में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित रहने के लिये आमंत्रित किया है। प्रो. डॉ. नीता गहरवार स्थानीय इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में अधिष्ठाता, नृत्य संकाय के पद पर कार्यरत है इनके इस उपलब्धि पर राजपरिवार सहित इष्ट मित्रों ने बधाई प्रेषित किया है।