नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर देश में इस वक्त लॉकडाउन लगा हुआ। लोगों को घर से बाहर निकलने पर मनाही। इस स्थिति में सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने रामायण का पुन: प्रसारण टीवी पर करने की अपील की थी। जिस पर आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रामायण का प्रसारण करने की घोषणा की है।
जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा ।
मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।