×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

विवेकानंद में इमोशनल फ्रीडम मूवमेंट पर कार्यशाला  Featured

 

ख़ैरागढ़. शनिवार को विवेकानंद पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम) में इमोशनल फ्रीडम मूवमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में YOUnique Academy रायपुर के संस्थापक व संचालक सुयश ठाकुर ने छात्रों को मानव व्यक्तित्व को समझने, मन से नकारात्मक विचारों को दूर करने तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वयं को तैयार करने के लिए विशेष व्याख्यान आडियो तथा विडियो माध्यम से दिया गया। दो सत्र में चार घंटे के कार्यशाला में पहला सत्र छात्रों के लिए तथा द्वितीय सत्र अभिभावकों के लिए विशेष रहा। खैरागढ़ नगर में पहली बार इस प्रकार का विरोध आयोजन विवेकानंद पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ है।अपने तरीके के विशेष आयोजन मे विवेकानंद पब्लिक स्कूल के छात्रों तथा बड़ी संख्या में पालकों की उपस्थिति रही। संस्था के संचालक पं मिहिर झा, प्राचार्य श्री बृजेश श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यशाला में भाग लिया ।

 

तनाव प्रबंधन पर भी हो चुकी है कार्यशाला

 

सुयश ठाकुर ने बताया कि इससे पूर्व वे इसरो पी आर एल रीसर्च सेन्टर अहमदाबाद ,एन टी पी सी एल पटना जैसे बड़े शहरों और संस्थाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला लिए है। किन्तु वर्तमान में स्कूली छात्रों, किशोरवय बच्चों पर विशेष कार्य कर रहे हैं। मनोवैज्ञानिक  सुयश ठाकुर ने बताया कि हम सभी जो भी कार्य करते हैं वह अपने लिए खुशी (सुख) प्राप्त करने के लिए करते हैं तथा उसके लिए हमें बाहरी संसाधन तथा आंतरिक संसाधन की आवश्यकता होगी।

 

संसाधनों का विकास रहा मुख्य विषय

 

बाहरी संसाधन बाजार में व धन से प्राप्त हो सकती है किन्तु आंतरिक संसाधन का विकास कैसे हो (मन की शक्ति) यह कार्यशाला का मुख्य विषय रहा।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Sunday, 16 October 2022 17:10

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.