खैरागढ़. पार्षद विनय देवांगन ने पालिका प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। देवांगन ने कहा कि नगर पालिका परिषद का हाल बेहाल नगर पालिका के गठन के बाद आज तक सिर्फ एक बार ही सामान्य सभा की बैठक हुआ है। 11 फरवरी को उसके बाद किसी प्रकार का कोई शहर हित में कोई बैठक नही हुआ है। 5 जनवरी को परिषद के चुनाव के बाद आज 6 माह हो गया है। इस बार नगर पालिका परिषद का बजट भी पेश नहीं हुआ है इससे पता चलता है कि नगर पालिका अध्यक्ष का शहर के प्रति कितना सुस्त सोच है और नगर की सरकार विकास के प्रति दिशाहीन है, नगर की सरकार लगभग 6 महीनो में अपना बजट पेश नही कर पाए जबकि शहर और राज्य दोनो में आपकी सरकार है साथ ही शहर विकास में बड़ा बजट पेश करे जो शहर विकास को दिशा दे बहुत से विकास कार्य टेंडर की पुरी प्रक्रिया होने के बाद भी अब तक काम शुरू नही हुआ है ,उसे जल्द शुरु करवाए।